फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shinde threatened electronic media will crush!

शिंदे की धमकी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कुचल डालेंगे!

Tue, 25 Feb 2014 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शोलापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शोलापुर Updated Tue, 25 Feb 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
Shinde threatened electronic media will crush!

अकसर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। कांग्रेस और यूपीए सरकार की आलोचनाओं से परेशान शिंदे ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को कुचल डालने जैसा बयान दे डाला।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रानिक मीडिया का एक वर्ग गलत और अनावश्यक खबरें चलाकर कांग्रेस के खिलाफ लोगों को भड़का रहा है। महाराष्ट्र्र के शोलापुर जिले के निवासी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिंदे ने अपनी यह भड़ास सोमवार शाम को यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में निकाली।
विज्ञापन


शोलापुर से लोकसभा सांसद ने आरोप लगाया कि इलेक्ट्रानिक मीडिया का एक वर्ग पिछले चार महीने से उनके और उनकी पार्टी के बारे में तोड़-मरोड़ कर खबरें दिखा रहा है। उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि अगर ऐसी रिपोर्टों पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो इन्हें कुचल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने विवादित बयान के बाद जब केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के ऊपर आरोप लगने लगे तो शिंदे अपने बयान से पलट गए और कहा कि मैंने इलेक्ट्रानिक मीडिया पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर यह बयान दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed