फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shinde statement angered bjp encompass pm house

शिंदे के बयान से नाराज भाजपा घेरेगी पीएम आवास

Fri, 08 Feb 2013 09:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 08 Feb 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
shinde statement angered bjp encompass pm house

हिंदू आतंकवाद के गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के विवादित बयान पर संसद में हंगामे को तैयार भारतीय जनता पार्टी ने बजट सत्र शुरू होने से पहले सड़क पर इस मुद्दे को तूल देने का फैसला किया है। भाजपा ने कहा कि यदि गृहमंत्री राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पार्टी के शिविरों में आतंकी प्रशिक्षण देने संबंधी अपने आरोप के लिए माफी नहीं मांगते हैं, तो सत्र के एक दिन पहले 20 फरवरी को वह प्रधानमंत्री निवास का घेराव कर धरना व प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


पार्टी के उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि शिंदे के गैर जिम्मेदाराना बयान के लिए केवल गृह मंत्री को ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी माफी मांगनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर भाजपा न सिर्फ शिंदे का बहिष्कार करेगी बल्कि सड़क से संसद तक हल्ला बोल अभियान भी चलाएगी। यूपीए को आतंकियों से मित्रता बरतने वाली सरकार बताते हुए नकवी ने आरोप लगाया कि वह वास्तविक आतंकियों को क्लीन चिट देती है और राष्ट्रवादियों पर झूठे व बेबुनियाद आरोप लगाती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिंदे के बयान से देश की छवि को भी गहरा धक्का लगा है। देश के खिलाफ  आतंकी गतिविधियां चला रहे पाकिस्तान ने शिंदे के बयान का लाभ उठाते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को बदनाम करने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने 22 जनवरी को जयपुर में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में कहा था कि भाजपा और संघ के शिविरों में हिंदू आतंकियों को प्रशिक्षण मिलता है। हालांकि शिंदे के इस बयान से कांग्रेस पहले ही किनारा कर चुकी है। कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने पार्टी की ओर से कहा था कि आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता। इसके बाद शिंदे ने भी साफ किया कि मेरे विचार वहीं हैं, जो पार्टी के हैं।

द्विवेदी ने कहा था कि आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। कांग्रेस आतंकवाद और किसी धर्म के बीच कोई संबंध नहीं देखती। पार्टी पहले भी स्पष्ट कर चुकी है कि आतंकवाद का न तो कोई धर्म है और न ही कोई रंग। कांग्रेस भगवा आतंक या हिंदू आतंक जैसे शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं करती।

पीएम पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा
अगले महीने मार्च में होने वाली भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर फैसला लिया जा सकता है। साथ ही इस बैठक में महंगाई, भ्रष्टाचार और आंतरिक सुरक्षा को खतरा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।


इस बैठक में पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति भी तय करेगी। भाजपा उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 2 और 3 मार्च को होने वाली बैठक में मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा के हालातों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही यूपीए सरकार की विफलता, महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी बैठक में उठाए जाएंगे। बैठक में राम मंदिर निर्माण पर भी चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed