फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shinde says IM worked according to my orders there would be a lot of riots

'बड़बोले' शिंदे IM पर बयान देकर फंसे

Tue, 12 Nov 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 12 Nov 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
Shinde says IM worked according to my orders there would be a lot of riots

गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे अपने विवादित बयानों और हरकतों को लेकर पहले भी कई बार फंस चुके हैं और सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन


एक बार फिर शिंदे ने विवादास्पाद बयान देकर कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। उन्होंने सोमवार को कहा कि अगर इंडियन मुजाहिद्दीन उनके कहने से चलता, तो देश भर में कई जगह दंगे-फसाद हो जाते।

वह मोदी के उस आरोप का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस और यूपीए ने जांच एजेंसी सीबीआई और आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन को उनके पीछे लगा रखा है।
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि भाजपा बेकार के आरोप लगा रही है कि इंडियन मुजाहिदीन हमारे कहने से चलता है। क्या ऐसा हो सकता है? अगर ऐसा होता, तो देश भर में खूब दंगे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने कहा, "वो कहते हैं कि सीबीआई को इस्तेमाल किया जाता है। मैं कल मेरठ में था, वहां भी मैंने कहा कि वह एक स्वायत्त संस्था है। जब भाजपा सरकार में थी, तो वह उनके तहत काम कर रही थी। फिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है कि हम सीबीआई का इस्तेमाल कर रहा है।"

संवाददाताओं ने जब मोदी को लेकर सवाल पूछा कि क्या वह कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं, शिंदे ने कहा, "मेरा अपना मानना है कि मोदी से हमें कोई परेशानी नहीं हो रही है। यही पार्टी भी सोचती है।"


हालांकि, उनके कैबिनेट सहयोगी वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने रविवार को कहा था कि मोदी को हम चुनौती की तरह देख रहे और उन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सोमवार को कांग्रेसी नेता रहमान खान ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed