फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shinde said government will consider mercy to bhullar

भुल्लर की माफी पर सरकार करेगी विचारः शिंदे

Tue, 16 Apr 2013 03:27 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Apr 2013 03:27 PM IST
विज्ञापन
shinde said government will consider mercy to bhullar

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा है कि आतंकवादी देविंदर पाल सिंह भुल्लर की फांसी पर रोक लगाने की प्रकाश सिंह बादल की अपील पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि अगर पंजाब में शांति बनाए रखना चाहते हैं तो भुल्लर की फांसी को माफ कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


बादल ने बताया कि उन्होंने पीएम से यही कहा है कि इस मामले का कोई रास्ता निकाला जाए, जिससे भुल्लर की फांसी माफ हो सके। भुल्लर की फांसी माफ होने पर गलत संदेश जाने की बात पर बादल ने कहा कि पंजाब को इससे ज्यादा शांति और सौहार्द के माहौल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर फांसी दिए जाने से राज्य की शांति भंग होती है तो यह गलत होगा। राज्य के लोग इस मुद्दे पर बेहद भावुक हैं। फिर भुल्लर का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है।


ऐसे व्यक्ति को फांसी पर चढ़ाकर कुछ हासिल नहीं होने वाला है। अगर केंद्र या राज्य सरकार की ओर से इस मुद्दे पर छोटी सी गलती भी की जाती है तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। भुल्लर की सजा को उम्रकैद में बदला जा सकता है।

इस मसले पर दोनों नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की।

दूसरी ओर कांग्रेस ने कानूनी प्रक्रिया में दखलंदाजी नहीं करने की बात कहकर इस मामले पर अब तक अपना रुख साफ नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed