फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shinde has become darling of terrorist says sangh

आतंकियों के चहेते हो गए हैं शिंदेः संघ

Mon, 21 Jan 2013 11:53 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 21 Jan 2013 11:53 AM IST
विज्ञापन
shinde has become darling of terrorist says sangh

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के बयान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने पलटवार किया है। संघ प्रवक्ता राम माधव ने शिंदे को आतंकियों का चहेता करार दिया है। राम माधव ने ट्विटर पर कहा है कि गृहमंत्री शिंदे को रविवार के बयान के बाद जमात-उद-दावा जैसे संगठनों ने बधाई दी है। शिंदे आतंकियों के चहेते हो गए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि  गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रविवार को जयपुर में आयोजित कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर ‘हिंदू आतंकवाद' फैलाने का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा कि उनके पास ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिससे यह साबित होता है कि भाजपा और संघ अपने कैंपों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन संगीन आरोपों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा और संघ ने इस बयान को बेहद गैर जिम्मेदार करार दिया और सोनिया गांधी व शिंदे से तुरंत माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के दो दिन के जयपुर चिंतन शिविर के बाद रविवार को एआईसीसी की बैठक में शिंदे ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग बम प्लांट करते हैं ताकि इसका दोष अल्पसंख्यकों पर मढ़ा जा सके। भाजपा की यह विघटनकारी नीति है ओर हमें इसके लिए सतर्क रहना होगा।

शिंदे यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हमें भाजपा के विष फैलाने वाले प्रचार को रोकना होगा। बवाल मचने के बाद शिंदे ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने ‘हिंदू आतंकवाद’ नहीं बल्कि ‘भगवा आतंकवाद’ कहा है।


मगर संघ और भाजपा पर लगाए आरोपों को वापस नहीं लिया, बल्कि यह कहा कि यह कोई नई बात नहीं है और ‘भगवा आतंकवाद’ को लेकर पहले भी चर्चा हो चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि यह बात सबको पता है, लेकिन कहने की हिम्मत कोई नहीं जुटा रहा था। इसलिए शिंदे तारीफ के काबिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed