शिंदे ने किए हाथ खड़े, नहीं दे सकते IPL में सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने कहा है कि वह इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों को सुरक्षा नहीं मुहैया करवा सकती क्योंकि इसकी तारीख आम चुनाव के तारीखों से टकरा रही है।
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि हमने बीसीसीआई को बता दिया है कि हम आईपीएल मैचों को सुरक्षा मुहैया कराने में सक्षम नहीं है। हमारे अधिकारी लोकसभा चुनाव की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। ऐसे में हम उन्हें सुरक्षा बल मुहैया नहीं करा सकते।
नौ अप्रैल से शुरू होंगे आईपीएल
सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री ने यह संदेश बीसीसीआई को दे दिया है कि वह आम चुनाव के बाद इस टी-20 टूर्नामेंट को सुरक्षा दे सकते हैं। आम चुनाव के अप्रैल में शुरू होकर मध्य मई तक चलने की संभावना है। आईपीएल के मैच नौ अप्रैल से तीन जून तक आयोजित होंगे।
28 फरवरी को भुवनेश्वर में बीसीसीआई कार्य समिति की बैठक में इस रणनीति पर विचार किया गया कि अगर 15 मई तक मतगणना संपन्न हो जाता है तो आईपीएल के इस सातवें सीजन के अहम मैच भारत में कराए जा सकते हैं।
आईपीएल की फ्रेंचायजी टीमें भी कुछ ऐसा ही चाहती हैं।
2 लाख पुलिस बल चुनावों में होगा तनाव
बीसीसीआई के पास इन मैचों को दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और यूएई में आयोजित कराने का विकल्प है। इस बारे में अंतिम फैसला बुधवार को लिए जाने की संभावना है।
कई चरणों में होने वाले आम चुनाव में राज्य पुलिस के अलावा करीब दो लाख केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों की तैनाती होगी।