{"_id":"c8a670b4-5429-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shinde-asks-parties-to-give-views-on-reviewing-rape-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्त कानून पर सभी राज्य दें अपने सुझाव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सख्त कानून पर सभी राज्य दें अपने सुझाव
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
युवती से दरिंदगी के खिलाफ आक्रोश के न थमते गुबार के बीच सरकार ने राज्यों से भी कठोर कानून बनाने के मामले में अपने सुझाव देने को कहा है। इससे पहले सरकार सभी राजनीतिक दलों से भी अपनी राय जस्टिस वर्मा कमेटी को जल्द से जल्द भेजने की गुजारिश कर चुकी है।
विज्ञापन
इस प्रक्रिया में राज्यों को राजनीतिक स्तर पर शामिल करने के साथ सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों से भी सलाह मशविरा करने का फैसला किया जा चुका है। पुलिस महानिदेशकों की बैठक चार जनवरी को दिल्ली में होने वाली है।
विज्ञापन
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने मंगलवार को जानकारी दी कि वर्मा कमेटी को अब तक करीब 17 हजार सुझाव मिले हैं। उन्होंने अब राज्यों को भी कहा है कि वह पूरी तत्परता से अपने सुझाव वर्मा कमेटी को भेज दें। इस मामले में सरकार राजनीतिक स्तर पर आम राय बनाने के साथ कानून लागू करने वाली पुलिस की भी अनदेखी नहीं करना चाहती। इसी मकसद से राज्यों के पुलिस महानिदेशकों की अहम बैठक के लिए गृह मंत्रालय पूरी तैयारी कर रही है।
विज्ञापन