{"_id":"b8f67b4f884b00460971cd6c6be7f806","slug":"shinde-admire-to-work-with-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमोहन के बाद गृहमंत्री शिंदे ने की 'राहुल वंदना'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मनमोहन के बाद गृहमंत्री शिंदे ने की 'राहुल वंदना'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 11 Oct 2013 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भविष्य की किसी युवा सरकार में काम करने के लिए खुशी-खुशी तैयार हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाद अब शिंदे ने भी राहुल के नेतृत्व में काम करने की इच्छा जताई है। बृहस्पतिवार को अपने मंत्रालय के मासिक रिपोर्ट पेश करने के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में शिंदे ने कहा कि वह राहुल के युवा सरकार की परिकल्पना से सहमत हैं।
इसके अलावा शिंदे ने जम्मू में हाल में हुए आतंकी हमलों को ‘कुछ चूक’ करार दिया है। मासिक प्रेस कांफ्रेंस में शिंदे ने राहुल के युवा सरकार के बारे में सवाल पूछा गया।
विज्ञापन
यह पूछे जाने पर कि एक वरिष्ठ मंत्री होने के बावजूद क्या वह राहुल के युवा सरकार के साथ काम करेंगे? शिंदे ने कहा कि वह युवा सरकार की परिकल्पना से सहमत हैं और देश का प्रधानमंत्री राहुल गांधी को ही बनना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी मंशा जाहिर की कि सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों में से एक होने के बावजूद उन्हें राहुल के नेतृत्व में काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
गौरतलब है कि इससे पहले मनमोहन सिंह खुद कह चुके हैं कि उन्हें राहुल गांधी का नेतृत्व स्वीकार है। इस दौरान शिंदे ने जम्मू में हाल के हुए आतंकी हमले को ‘कुछ चूक’ करार देते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है जो विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के दायित्व तय करेगी और उचित कदम उठाने की सलाह भी देगी।
26 सितंबर को हुए जम्मू में हुए आतंकी हमले में सेना के एक अधिकारी समेत दस लोग मारे गए थे।