फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shinde accusation baseless malicious should apologise says bjp

शिंदे के ‘हिंदू आतंकवाद’ बयान पर तिलमिलाई भाजपा

Sun, 20 Jan 2013 09:23 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी
नई दिल्ली/ब्यूरो/एजेंसी Updated Sun, 20 Jan 2013 09:23 PM IST
विज्ञापन
shinde accusation baseless malicious should apologise says bjp

गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के ‘हिंदू आतंकवाद’ फैलाने के आरोप से भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह से तिलमिला गई है। भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से तुरंत माफी की मांग की है।

विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस का यह बयान पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों के लिए आक्सीजन का काम करेगा। नकवी के मुताबिक यह बयान कांग्रेस की विध्वंसकारी मानसिकता को दर्शाता है। भाजपा ने कांग्रेस का चेताया है कि इस बयान के गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने सोनिया के साथ राहुल गांधी और शिंदे से भी माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन


नकवी ने कहा, ‘कभी-कभी मुझे लगता है कि कांग्रेस में कायरों की जमात इकठ्ठा हो गई है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि देश में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं और आतंकवादी मशरूम की तरह बढ़ते जा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी सैनिक हमारे जवानों के सिर काट रहे हैं और प्रधानमंत्री इस जवाब देने में भी काफी समय लगा रहे हैं। उनकी चेतावनी भी बेहद खोखली थी, जिसका कोई असर नहीं होने वाला।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि जिस गृहमंत्री में संसद हमले के दोषी को फांसी पर लटकाने की हिम्मत नहीं है, उससे भला इससे ज्यादा और क्या उम्मीद की जा सकती है।

उधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रवक्ता राम माधव ने भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि यह पूरी तरह वोट बैंक की राजनीति के तहत उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि अपने आकाओं को खुश करने के मकसद से शिंदे ने यह बयान दिया है।


माधव के साथ शिवसेना सांसद संजय राउत ने शिंदे से इन आरोपों से संबंधित सबूत दिखाने की मांग की है। राउत ने कहा है कि वह देश के गृहमंत्री हैं, लिहाजा उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। उन्होंने शिंदे के महाराष्ट्र के होने पर शर्मिंदगी भी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed