{"_id":"5cd43d7dc7f417399cc2705a7d808746","slug":"shiksha-mitra-appeal-insc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मित्रों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शिक्षा मित्रों ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 05 Nov 2015 04:15 AM IST
विज्ञापन
सहायक शिक्षक के पद से हटाने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को कुछ शिक्षा मित्रों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। हाईकोर्ट ने बिना टीईटी पास किए शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक नियुक्त करने को गलत ठहराया था।
विज्ञापन
करीब 500 शिक्षा मित्रों द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है वे टीईटी पास हैं लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें सहायक शिक्षक के पद से हटा दिया गया।
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को शिक्षा मित्रों के मामले को अलग से सुनवाई करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में बिना टीईटी पास सहायक पद पर नियुक्ति को गलत ठहराया था।
विज्ञापन