फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shiela raised questions on the ability of Rahul.

राहुल की काबिलियत पर अब शीला ने उठाए सवाल

Wed, 15 Apr 2015 09:09 AM IST
Updated Wed, 15 Apr 2015 09:09 AM IST
विज्ञापन
Shiela raised questions on the ability of Rahul.

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की क्षमता पर सार्वजनिक रूप से सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने के मसले पर शीला ने कहा कि उन्हें कांग्रेस उपाध्यक्ष की नेतृत्व क्षमता पर संदेह है। शीला ने सोनिया गांधी को ही पार्टी अध्यक्ष बनाए रखने की वकालत की। हालांकि बाद में वह अपने बयान से पलट गईं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में 77 वर्षीय शीला ने कहा कि सोनिया के नेतृत्व में सहजता महसूस होती  है। पार्टी खुद को पुनर्जीवित करने के लिए अपने वर्तमान अध्यक्ष के इसी सफल और जोरदार नेतृत्व पर भरोसा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इसके बाद जब विवाद बढ़ा तो शीला ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने राहुल गांधी की क्षमता पर सवाल नहीं खड़े किए। उन्होंने टीवी चैनलों से कहा कि वह उनके बयान को तोड़ मरोड़कर न पेश करें।

विवाद बढ़ा तो बयान पर दी सफाई

Shiela raised questions on the ability of Rahul.

पीटीआई के मुताबिक, उसने अपनी रिपोर्ट में शीला के हवाले से राहुल को अक्षम नहीं कहा। समाचार एजेंसी ने कहा कि वह अपने इस रिकॉर्डेड इंटरव्यू पर कायम है।

इससे पहले शीला ने कहा, 'मैं यह बताने में सक्षम नहीं हूं कि पार्टी में क्या होगा या क्या नहीं होगा। राहुल अध्यक्ष बन  सकते हैं, लेकिन एक और नजरिया है, जिसे हमें समझना चाहिए। वह नजरिया यह है कि पार्टी में सोनिया गांधी का नेतृत्व जोरदार और सफल रहा है। इसलिए उनके नेतृत्व में एक सहजता महसूस होती है।'

शीला ने कहा कि राहुल की नेतृत्व क्षमता की पूरी परख अब तक नहीं हो सकी है। इसलिए सोनिया गांधी अगर अपना नेतृत्व जारी रखती हैं तो यह पार्टी के लिए बेहतर होगा।

दीक्षित का बयान ऐसे वक्त सामने आया है जब कांग्रेस राहुल को नया अध्यक्ष बनाने या सोनिया को ही अध्यक्ष बनाए रखने के मसले पर बंटी नजर आ रही है। शीला से पहले उनके पुत्र संदीप दीक्षित और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी राहुल को अध्यक्ष बनने की मुखालफत कर चुके हैं।
 
क्या बोलीं शीला?
शीला ने कहा, ‘मैं अब तक ऐसे किसी भी व्यक्ति से नहीं मिली, जिससे सोनिया गांधी की नेतृत्व क्षमता की आलोचना की हो। मैं यह पूरे भरोसे के साथ कह सकती हूं। जहां तक राहुल गांधी की बात है तो निश्चित तौर पर उनकी क्षमता पर कुछ संशय जरूर है, क्योंकि आपने अभी तक उनको कुछ साबित (प्रदर्शन) करने वाले नेता के तौर पर नहीं देखा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed