फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shia muslim leader threatened to sonia rahul

सोनिया-राहुल को मुस्लिम नेताओं ने दी धमकी

Fri, 31 Jan 2014 02:39 PM IST
Updated Fri, 31 Jan 2014 02:39 PM IST
विज्ञापन
Shia muslim leader threatened to sonia rahul

वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा मामले में खासतौर से शिया समुदाय से जुड़े धार्मिक नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन


इन धार्मिक नेताओं ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मांग नहीं माने जाने पर इन नेताओं ने आगामी शुक्रवार को पटेल का पुतला फूंकने और लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संसदीय सीट पर इनके खिलाफ प्रचार करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

हंगामा करने वालों को भेजा जेल

Shia muslim leader threatened to sonia rahul
बीते 25 जनवरी की रात अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों ने पटेल के निवास पर जमकर हंगामा किया था। हंगामा करने वालों में से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

इस मामले में हालांकि कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। मगर पटेल के करीबी लोगों का कहना है कि ऐसा चुनाव के समय राजनीतिक दुर्भावना के तहत किया जा रहा है।

अवैध कब्जा करने वालों को संरक्षण

Shia muslim leader threatened to sonia rahul

लखनऊ स्थित देश की सबसे बड़ी शिया मस्जिद शाही असफी मस्जिद के मौलवी मौलाना कल्वे जव्वाद ने पटेल पर शिआओं से संबंधित वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।

उन्होंने इस दौरान लोधी कालोनी थाने के तहत नर्सरी की जमीन पर चल रहे विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद यहां उन लोगों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा, जिनके पूर्वज यहां दफन हैं।

विज्ञापन

मुश्क‌िल में कांग्रेस

Shia muslim leader threatened to sonia rahul
जव्वाद ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों को पटेल ने राजनीतिक संरक्षण दे रखा है। जव्वाद ने इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पटेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए श‌िया नेताओं की कांग्रेस आलाकमान को भारी पड़ सकती है। पहले से चारों ओर से घ‌िरी हुई कांग्रेस को अगर मुस्ल‌िम समाज की ओर से चुनौती म‌िलेगी तो आगे की राह मुश्क‌िल हो जाएगी।

हाल ही में अल्पसंख्यक सम्मेलन के दौरान मुस्ल‌िम नेताओं की नाराजगी ने भी पार्टी के प्रत‌ि उनका मूड जाह‌िर कर ही द‌िया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed