{"_id":"e090f2f0-7ebb-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"sheila-said-use-low-electricity-for-saving-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला बोलीं, बोझ नहीं उठा सकते तो कम फूंकें बिजली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शीला बोलीं, बोझ नहीं उठा सकते तो कम फूंकें बिजली
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को एक कार्यक्रम में लोगों को बिजली बिल का बोझ कम करने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का बोझ नहीं उठा सकते तो खपत कम करें। शीला की इस नसीहत पर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने हैरानी जताई है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल का कहना है कि मुख्यमंत्री कुछ दिन में पानी भी कम पीने की सलाह दे सकती हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बयान को हैरानी भरा बताया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने चौबीस घंटे बिजली के कारण बिल बढ़ने का हवाला देते हुए कहा, ‘अगर बिल का बोझ नहीं उठा सकते तो दो बल्ब की जगह एक जलाएं, कूलर की जगह पंखा चलाएं, चौबीस घंटे टीवी देखने के बजाय कम देर देखें। फ्रिज भी कुछ देर के लिए बंद कर दें।’
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री कई बार इसका हवाला दे चुके हैं कि एनसीआर समेत कई राज्यों में बिजली कम देर आती है, इसलिए बिल कम आता है। राजधानी में बिजली आपूर्ति सुधरी है। कई इलाकों में चौबीस घंटे बिजली रहती है। इससे खपत भी अधिक होती है। कम खपत करने वालों को सरकार प्रति यूनिट एक रुपये की सब्सिडी भी देती है।