{"_id":"0c1ea18c031aa5ba2d3054a39bfbbf30","slug":"sheila-dixit-resign-from-governer-post-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शीला दीक्षित ने दिया इस्तीफा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 26 Aug 2014 04:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीला दीक्षित ने केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया है। शीला दीक्षित ने सोमवार को ही देश के गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
अपने इस्तीफे पर पत्रकारों से बात करते हुए शीला दीक्षित ने कहा कि उन्होंने सोमवार को ही इस्तीफा दे दिया था। और इस पर अभी कुछ भी नहीं बोलूंगी।
गौरतलब है कि पिछले कई समय से शीला दीक्षित पर अपने पद से इस्तीफा देने का दबाव था। पर शीला दीक्षित ने इस्तीफा नहीं दिया था।
केरल की राज्यपाल शीला दीक्षित ने पूर्व में कहा था कि उन्हें केंद्र की तरफ से इस्तीफा देने का कोई संकेत नहीं मिला है और उन्हें तिरुवनंतपुरम राजभवन से ट्रांसफर किए जाने के कदम की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। हालांकि उन्होंने इस बैठक को ‘शिष्टाचार मुलाकात’ बताया।
एनडीए सरकार के दबाव में अब तक पांच राज्यों के राज्यपाल बीएल जोशी (यूपी), एमके नारायणन (पश्चिम बंगाल), शेखर दत्त (छत्तीसगढ़), अश्विनी कुमार (नगालैंड) और बीवी वांछू (गोवा) इस्तीफा दे चुके हैं। जबकि एचआर भारद्वाज (कर्नाटक) और देवानंद कंवर (त्रिपुरा) पिछले महीने रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन