राज्यपाल बनाकर केंद्र ने शीला को दिया तोहफा
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केरल की गवर्नर बना दिया गया है। दीक्षित कांग्रेस हाईकमान की नजदीकी मानी जाती हैं।
इसी कारण मंगलवार को उन्होंने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे से भी मुलाकात की। इस मुलाकात को संभावित नियुक्ति के साथ जोड़कर देखा जा रहा था।
केजरीवाल ने दी थी करारी शिकस्त
तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित को हालिया दिल्ली विधानसभा चुनावों में ‘आप’ नेता अरविंद केजरीवाल के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
इसी कारण इन अटकलों को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि केरल के मौजूदा गवर्नर निखिल कुमार के इस्तीफा देने की चर्चा जोरों पर थीं और देर शाम उन्होंने इस्तीफा दे भी दिया।