{"_id":"b474d90e-1c2b-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"sheila-dikshit-sent-defamation-notice-to-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला ने भेजा केजरीवाल को मानहानि का नोटिस","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शीला ने भेजा केजरीवाल को मानहानि का नोटिस
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 03:36 PM IST
विज्ञापन
समाजसेवी से राजनेता बने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की ओर से मानहानि का नोटिस भेजा गया है। वहीं, केजरीवाल ने नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब तक यह सरकार भ्रष्टाचार और अन्याय करती रहेंगी, तब तक वह उनके मान की हानि करते रहेंगे।
विज्ञापन
नोटिस में अरविंद केजरीवाल द्वारा कथित तौर पर शीला दीक्षित को कहे गए अपमानजनक शब्दों के लिए माफी मांगने को 2 दिन का समय दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को बिजली कंपनियों का दलाल कहा था।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि हमारे संविधान में शांति पूर्वक विरोध करने का अधिकार दिया गया है। हमने 15 अक्टूबर को कहा था कि हम यहां शांतिपूर्वक विरोध करेंगे। उस समय हमें अनुमति दे दी गई, लेकिन कल हमें फोन पर बताया गया कि हम स्टेज नहीं लगा सकते, टैंट नहीं लगा सकते और आज सुबह कहा गया कि माइक भी नहीं लगा सकते। इसका क्या मतलब? उन्होंने कहा कि जब तक शीला दीक्षित जनता को परेशान करती रहेंगी, तब तक वह उनकी मानहानि करते रहेंगे।
विज्ञापन