फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sheila-dikshit-invited-for-Modi-delhi-rally

मोदी की रैली के लिए शीला को न्योता

Thu, 26 Sep 2013 05:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Sep 2013 05:52 PM IST
विज्ञापन
sheila-dikshit-invited-for-Modi-delhi-rally

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। भाजपा ने निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री की वेबसाइट के जरिए भेजा है। रैली 29 सितंबर को होने वाली है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि पार्टी का मकसद शीला दीक्षित को लोगों के गुस्से से रूबरू कराना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है और मुख्यमंत्री को इसका अंदाजा तक नहीं है। 
विज्ञापन


विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शीला दीक्षित दिल्ली के विकास के बडे़-बडे़ दावे कर रही हैं। इस रैली में वे स्वयं आकर देखें कि लोगों में कितना गुस्सा है। आम आदमी महंगाई, भ्रष्टाचार और कुशासन से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा करते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि रैली स्थल पर विशिष्ट लोगों के बैठने के लिए अलग से स्थान बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि राजधानी के दस हजार से अधिक प्रबुद्ध नागरिकों के रैली में आने की उम्मीद है। नागरिकों की संख्या को देखते हुए पहले 2500 लोगों के बैठने के लिए विशेष एनक्लोजर बनाया गया था।

इसकी संख्या को बढ़ाकर अब दस हजार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed