फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sheila acept debate with arvind kejriwal

शीला ने दी केजरीवाल को बहस की चुनौती!

Sat, 12 Oct 2013 04:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 12 Oct 2013 04:48 PM IST
विज्ञापन
sheila acept debate with arvind kejriwal

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले शीला दीक्षित और अरविंद केजरीवाल की खुले मंच पर बहस हो सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दी गई चुनौती को स्वीकार कर लिया है।

पर उन्होंने कहा कि इस बहस का फॉर्मेट और संचालक को देखने के बाद ही बहस में शामिल होंगी।

अगर ऐसा हुआ तो देश में पहली बार दो पार्टी के नेता खुले मंच्ा पर बहस करते नजर आएंगे। ऐसा अभी तक अमेरिका में चुनाव के दौरान होता आ रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने जून में पत्र लिखकर शीला दीक्षित को जनता के बीच खुली बहस की चुनौती दी थी। कई बार शीला को ललकार चुके थे।

टाइम्स नाउ से बातचीत में शीला ने कहा, 'पहले मुझे तो पता चले कि इसका फॉर्मैट क्या होगा? और कौन इसे मॉडरेट करेगा?'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'मैं किसी भी तरह की बहस के लिए तैयार हूं। मेरी शर्तें हैं कि यह जनता के लिए खुली हो, दिल्ली की जनता को इसमें सवाल पूछने की इजाजत हो और इसे मॉडरेट करने वाला शख्स स्वतंत्र मत वाला हो व दोनों पक्षों को स्वीकार्य हो।'


अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बहस के लिए रामलीला मैदान या किसी भी बड़े मैदान में आमंत्रित किया था, जिसमें बहस की तारीख और समय मुख्यमंत्री की सुविधा के हिसाब से ही तय किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed