फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sheikh hasina is Indian voter

बेंगलुरु की मतदाता हैं बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना

Sat, 27 Jun 2015 08:42 AM IST
Updated Sat, 27 Jun 2015 08:42 AM IST
विज्ञापन
sheikh hasina is Indian voter

मानें या न माने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बेंगलुरू की मतदाता हैं। जी हां, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत की नागरिक हैं। शेख हसीना को कर्नाटक का निवासी बताया गया है।

विज्ञापन


मतदाता पहचान पत्र पर बकायदा उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर भी यही बयां कर रही है। उनके पति मरहूम वाजिद मियां का नाम भी इसमें लिखा गया है। इसमें शेख हसीना को बेंगलूरु के थनीसंद्रा की निवासी बताया गया है।
विज्ञापन


बस एक कमी रह गई है, उनके जन्म की तिथि को मतदाता पहचान पत्र में वर्ष 1992 दर्शाया गया है।

फिलीपींस की महिला तस्कर के नाम भी बनी वोटर आईडी

sheikh hasina is Indian voter

यह मामला यहीं तक नहीं रुका है फर्जी मतदाता पहचान पत्र में और भी कई ऐसे नाम जुड़े हैं जो आपको चौंका देंगे।
राज्य चुनाव आयोग ऐसे कई फर्जी मतदाता पहचान पत्र जारी किए हैं।

इसमें एक नाम कुख्यात महिला तस्कर वर्जिनिया लू यायू का भी है। इस पर अमेरिका में धोखाधड़ी के कई आरोप लगे हुए हैं और उस महिला पर 50 हजार डॉलर का इनाम भी रखा है।

बेंगलूरु में बीबीएमपी के चुनाव होने वाले हैं इसकी घोषणा भी हो चुकी है ऐसे में फर्जी मतदाता पहचान पत्र की जांच अभियान में राज्य चुनाव आयोग जोर-शोर से लग गया है।

वहीं मामले की गंभीरता को जानने के बाद गृहमंत्री केजे जार्ज ने इसे फर्ज करार दिया है और मामले की जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed