{"_id":"717e3854c3859ed2576b2dd87c3a81cc","slug":"sheikh-hasina-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाकों में बाल-बाल बचीं पीएम शेख हसीना","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
धमाकों में बाल-बाल बचीं पीएम शेख हसीना
एजेंसी/ढाका
Updated Sun, 08 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को उस समय बाल-बल बच गईं, जब उनका काफिला गुजरने के चंद मिनटों बाद ही एक के बाद एक कई बम विस्फोटों से राजधानी ढाका का कारवां बाजार दहल उठा। इन धमाकों में एक पुलिस अधिकारी जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
यह धमाका उस वक्त हुआ, जब विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और उसके सहयोगियों ने देशभर में नाकाबंदी कर रखी है। हसीना सत्तारूढ़ अवामी लीग द्वारा राजधानी के सुहरावर्दी उद्यान आयोजित एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रही थीं।
विज्ञापन
जैसे ही उनका काफिला कारवां बाजार से पास से गुजरा, उसके ठीक दस मिनट बाद ही कई देसी बम फट पडे़। यह रैली हसीना के पिता और बांग्लादेश के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले शेख मुजीबर रहमान के 1971 में की गई ऐतिहासिक रैली की सालगिरह के मौके पर आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
विपक्षी पार्टियां पिछले आम चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए हसीना सरकार से देश में नया चुनाव कराने की मांग कर रही हैं।