फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sheetu got late atul maheshwari gold medal

शीतू को स्व. अतुल माहेश्वरी और शिवांगी को स्व. मुरारीलाल गोल्ड मेडल मिला

Wed, 06 Jan 2016 10:09 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
sheetu got late atul maheshwari gold medal

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के 27वें दीक्षांत समारोह में सत्र-2014-15 में एमजेएमसी की टॉपर शीतू निम को अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. श्री अतुल माहेश्वरी जी स्वर्ण पदक से नवाजा गया।

विज्ञापन


अमर उजाला के संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल माहेश्वरी जी मेमोरियल स्वर्ण पदक एमकॉम टॉपर डीएन कॉलेज की छात्रा शिवांगी गोयल को दिया गया। मंगलवार को सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक ने दोनों होनहारों को गोल्ड मेडल प्रदान किए।
विज्ञापन


विवि कैंपस से एमजेएमसी पास आउट शीतू मूल रूप से शिवनगर गढ़ रोड हापुड़ की रहने वाली हैं। पिता सुभाष चंद्र निम किसान और मां अलका समाजसेवी हैं, जो गरीब बच्चियों को पढ़ाने और उनकी दहेज मुक्त शादी कराने में मदद करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडल पाकर छात्राओं ने बताए अपने सपने

sheetu got late atul maheshwari gold medal

शीतू का कहना है गोल्ड मेडल पाकर वह बेहद खुश हैं। यह मेडल लड़कियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। शीतू अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं। उनका कहना है रेग्युलर स्टडी से टॉपर बना जा सकता है। वह पत्रकारिता में कॅरियर बनाने के अलावा सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती हैं।

इसके अलावा डीएन कॉलेज मेरठ की छात्रा शिवांगी गोयल विवि की एमकॉम टॉपर बनी हैं। जाटव गेट ठठेरवाड़ा मेरठ निवासी शिवांगी के पिता अर्जुन कुमार गोयल कचहरी में स्टांप विक्रेता हैं। मां सीमा गोयल गृहणी हैं।

दीक्षांत समारोह में मेडल लेने परिवार संग पहुंची शिवांगी का कहना है कि नियमित पढ़ाई और रेग्युलर क्लास के आधार पर वह टॉपर बनीं। वह प्रोफेसर बनना चाहती हैं और गरीब लड़कियों के लिए कुछ करना चाहती हैं। सफलता में माता-पिता के अलावा दादा-दादी का भी योगदान रहा। बड़ी बहन सुरभि गोयल बीटेक और एमबीए करने के बाद मुंबई में जॉब कर रही हैं। दो छोटे भाई हैं। एक भाई इंजीनियरिंग कर रहा है तो दूसरा 12वीं का छात्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed