ऐसे रची गई शीना हत्याकांड की खतरनाक साजिश!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंद्राणी मुखर्जी की गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद भी शीना हत्याकांड की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझती ही जा रही है। इस मामले के किसी भी अभियुक्त ने अब तक अपना अपराध कबूल नहीं किया है।
लेकिन अब यह बात सामने आई है कि इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना के साथ मिल कर शीना को मारने की योजना का ब्लू प्रिंट कोलकाता में ही तैयार किया था। मुंबई पुलिस के हवाले से कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
दूसरी ओर, अब यह बात भी सामने आ रही है कि शीना संभवत: इंद्राणी के पूर्व पति सिद्धार्थ दास की ही बेटी थी। अब पुलिस सिद्धार्थ को जांच के लिए सामने लाने का प्रयास कर रही है ताकि उसकी डीएनए जांच से शीना के पिता की पुष्टि हो सके।
हत्याकांड से एक माह पहले कोलकाता आई इंद्राणी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अब तक की पूछताछ से यह बात सामने आई है कि अप्रैल, 2012 में शीना की हत्या से लगभग एक महीने पहले इंद्राणी कोलकाता आ गई थी।
यहीं एक रेस्तरां में बैठकर उसने संजीव के साथ शीना की हत्या करने की योजना का ब्लू प्रिंट तैयार किया था। इंद्राणी तब मुंबई में अपने घर पर यह बता कर आई थी कि वह दिल्ली जा रही है।
लेकिन संजीव ने उस समय अपनी बेटी विधि को मोबाइल पर एसएमएस कर उसकी मां से मिलने की बात बताई थी। यहां शीना की हत्या की योजना का खाका बनाने के बाद मुंबई लौटने पर विधि ने जब इंद्राणी से कोलकाता दौरे के बारे में पूछा, तो उसने साफ मना कर दिया।
इंद्राणी ने संजीव को दिया था ऑफर
पुलिस सूत्रों का कहना है कि आईएनएक्स मीडिया की बिक्री से मिलने वाली रकम का एक मोटा हिस्सा यहां इंद्राणी और संजीव के संयुक्त खाते में जमा थी। संजीव ने उसमें से काफी रकम अपने कारोबार में लगा दी थी।
बाद में जब इंद्राणी ने उससे पैसे वापस करने को कहा, तो वह इसमें असमर्थतता जताने लगा। इसी पर इंद्राणी ने उसे शीना की हत्या में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।
इंद्राणी ने कहा था कि यह काम हो जाने के बाद वह संजीव से पहले वाली रकम तो नहीं ही मांगेगी, उल्टे उसे कारोबार के लिए और रकम देगी। उस समय संजीव का काम ठीक नहीं चल रहा था। इसलिए उसने शीना की हत्या में शामिल होने के प्रस्ताव पर सहमति जता दी।