फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sheena : coaine found in urine sample of indrani mukharjee

इंद्राणी के यूरिन सैंपल से बड़ा खुलासा, जेल प्रशासन सकते में

Sat, 10 Oct 2015 09:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Oct 2015 09:50 AM IST
विज्ञापन
Sheena : coaine found in urine sample of indrani mukharjee

दवा के ओवरडोज के कारण कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने वाली इंद्राणी मुखर्जी के मामले में नया मोड़ आया है। शीना बोरा मर्डर केस में मुख्य आरोपी इंद्राणी के यूरिन सैंपल में कोकीन पाई गई है।

विज्ञापन


यह बात तब सामने आई जब जे.के. अस्पताल की डिस्चार्ज समरी रिपोर्ट जारी हुई। इसके मुताबिक इंद्राणी ने कोकीन लिया था, जिस वजह से वो बेहोश हो गई थीं।

इस खुलासे के बाद यह जांच भी की जाएगी कि आखिर इंद्राणी तक जेल में कोकीन कैसे पहुंची। वहीं इंद्राणी को अस्पताल में भर्ती किए जाने की जांच सीबीआई करेगी।

सारे सैंपल रखें सुरक्षित

Sheena : coaine found in urine sample of indrani mukharjee

सीबीई ने महाराष्ट्र सरकार से कहा है कि इंद्राणी के सारे सैंपल को सुरक्षित रखा जाए और इस घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।

बताते चलें कि इंद्राणी की तबीयत बीते 2 अक्टूबर को खराब हो गई थी जिसके बाद उसे जेजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। फिर इंद्राणी को 4 दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी।

शुरुआत में डॉक्टरों ने बताया था कि उसने मिर्गी की दवा का ओवरडोज लिया था, लेकिन अलग-अलग रिपोर्ट्स से मामला और उलझ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed