फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sheena bora murder case: Indrani and vidhi met in court

कोर्ट में बेहोश हुई इंद्राणी, फूट-फूटकर रोई बेटी विधि

Tue, 01 Sep 2015 08:57 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 08:57 AM IST
विज्ञापन
sheena bora murder case: Indrani and vidhi met in court

अदालत ने बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आईएनएक्स मीडिया की पूर्व सीईओ इंद्राणी, उसके दूसरे पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्याम राय की पुलिस रिमांड पांच सितंबर तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


रिमांड की अवधि पूरा होने पर सोमवार को मुंबई पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट रूम में अपनी मां को इस हालत में देखकर इंद्राणी की दूसरी बेटी विधि फूट-फूटकर रोने लगी।
विज्ञापन


बेटी को देखते ही इंद्राणी भी बेहोश हो गई। बांद्रा कोर्ट में इंद्राणी की पेशी के दौरान संजीव की बेटी विधि सुबह 10 बजे से ही मौजूद थी। वह मां को कोर्ट रूम में इस हाल में देखकर फूट-फूटकर रोने लगी। उधर, छोटी बेटी को देखते ही इंद्राणी भी गश खाकर गिर पड़ी। उसके बाद पुलिस उसे होश में लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी जब एक दूसरे से मिलीं तो गले लगकर रोने लगीं। दोनों को अलग करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कोर्ट में संजीव खन्ना के भाई भी मौजूद थे, लेकिन उन्हें मिलने का मौका नहीं मिला। इस बीच हत्याकांड में इंद्राणी और संजीव के खिलाफ शीना की हत्या के अलावा मिखाइल को जहर देने और उसे मारने के प्रयास में धारा 307 भी जोड़ दी गई है।

90 घंटे से पूछताछ हो रही

sheena bora murder case: Indrani and vidhi met in court

पेशी के दौरान जज ने इंद्राणी से पूछा कि उसे पुलिस से कोई शिकायत है, तो उसने न में जवाब दिया। लेकिन, उसके वकीलों ने दावा किया कि पुलिस उनके मुवक्किल से पूछताछ के दौरान मारपीट कर रही है। 90 घंटे से पूछताछ हो रही है। इसके बावजूद उसे कानूनी सलाह नहीं लेने दी जा रही है।

कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें इंद्राणी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उसे एक ही कपड़े में कई दिन तक रखा गया। वकीलों ने कहा कि इंद्राणी के गुनाहों के बारे में पुलिस से ज्यादा मीडिया को पता है।

करीब एक घंटे तक चली बहस के दौरान सरकारी वकील ने कोर्ट से कहा कि बहुत ही शातिर तरीके से शीना की हत्या की गई है। पुलिस को हत्या के दौरान प्रयोग की गई गाड़ी बरामद करनी है। हत्या सीन रिक्रिएट करना है और सबूत इकट्ठे करने है। इसलिए पूछताछ के लिए रिमांड की जरूरत है।

पुलिस वालों ने कहा कि बीते दो दिन से इंद्राणी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों को पांच सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया।

इससे पहले रविवार को पुलिस आरोपियों को रायगढ़ के जंगल में लेकर गई थी, जहां शीना के अवशेष मिले थे। वह भीड़ के कारण हत्याकांड का नाट्य रूपांतरण नहीं कर पाई। अब पुलिस फिर एक बार रायगढ़ के गगोर्दे खुर्द गांव के जंगल में रिक्रिएशन सीन दोहराने की कोशिश करेगी।

अब तक पूछताछ में इंद्राणी ने शीना की हत्या का आरोप अपने दूसरे पति संजीव खन्ना के ऊपर मढ़ा है। वहीं, संजीव ने कहा है कि इंद्राणी ने ही उसे इस मर्डर केस में घसीटा है। उधर, पुलिस ने कॉल डिटेल्स के जरिये भी पता लगाया है कि शीना की हत्या से पहले और बाद में इंद्राणी और संजीव लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे।

पुलिस ने मारा चांटा, सूजा इंद्राणी का गाल

sheena bora murder case: Indrani and vidhi met in court

इंद्राणी मुखर्जी के  वकीलों ने मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया से मारपीट की लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि पूछताछ के दौरान इंद्राणी को मारा जा रहा है, जिससे उसका चेहरा सूज गया है। वकीलों का आरोप है कि पुलिस इंद्राणी का इकबालिया बयान लेने के लिए दबाव बना रही है।

इंद्राणी मुखर्जी ने पहले पति से पैदा हुए बेटे मिखाइल को भी रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। उसने अगस्त 2014 में मिखाइल की हत्या के लिए 2.50 लाख रुपये की सुपारी दी थी लेकिन, किसी कारणवश कांट्रैक्ट किलर हत्या को अंजाम नहीं दे सका। अब वह मुंबई पुलिस के शिकं जे में है।

पुलिस ने सुपारी किलर को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। मुंबई पुलिस ने कांट्रैक्ट किलर के नाम का खुलासा नहीं किया है लेकिन कहा जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने कबूला है कि सुपारी इंद्राणी ने ही दी थी। लेकिन, उसने हत्या की कोशिश नहीं की।

अब पुलिस इंद्राणी से मिखाइल की हत्या की साजिश और उसे जहर देकर मारने के बारे में कांट्रेक्ट किलर को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी। समझा जा रहा है कि पुलिस कांट्रैक्ट किलर को गवाह के रूप में इंद्राणी के खिलाफ कोर्ट में पेश कर सकती है।


मिखाइल को मारने की कोशिश

sheena bora murder case: Indrani and vidhi met in court

इंद्राणी ने मिखाइल की हत्या की चार बार कोशिश की थी लेकिन किस्मत से वह बच निकला। मिखाइल ने पहले ही पुलिस को बताया था कि उसकी हत्या की कोशिश की गई थी। उसकी बात सच निकली।

पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि इंद्राणी ने मिखाइल को मारने के लिए चार बार प्रयास किए थे। तीन बार हत्या के प्रयास में नाकाम रहने के बाद इंद्राणी ने चौथी बार मिखाइल को मारने की सुपारी ही दे डाली।

पुलिस ने पीटर मुखर्जी के वरली स्थित घर से एक बैग बरामद की है जिसमें मिखाइल को मारकर फेंकने की योजना थी। इस सूटकेश की बरामदगी के बाद ही पुलिस ने इंद्राणी के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया है्।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed