फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   she tried to create controversy over Rohith's caste: kejriwal

'रोहित की जाति पर विवाद पैदा कर रही हैं स्मृति'

Thu, 21 Jan 2016 02:31 PM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
she tried to create controversy over Rohith's caste: kejriwal

रोहित वेमुला आत्महत्या मामले में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम मे आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी निष्काषित किए गए छात्रों के समर्थन में हैदाराबाद युनिवर्सिटी पहुंचे। यहां पर उन्होंने छात्रों और रोहित के परिवारीजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोहित के आत्महत्या के मामले में स्मृति ईरानी को ठोस कदम उठाने चाहिए। मानव संसाधन विकास मंत्री होने के नाते यह उनका फर्ज बनता है कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाए। उन्होंने हैदराबाद युनिवर्सिटी के उप-कुलपति को तुरंत हटाने की भी मांग की।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ईरानी पर हमला करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में 'उग्रवादी, जातिवादी और राष्ट्र विरोधी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर के विचार राष्ट्रविरोधी नहीं

she tried to create controversy over Rohith's caste: kejriwal

केजरीवाल ने कहा की स्मृति ईरानी एक के बाद एक झूठ बोलती जा रही हैं। वो रोहित के आत्महत्या के मामले को विवादित बनाने की कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अम्बेडर के विचारों की बात करना कभी भी राष्ट्रविरोधी नहीं हो सकता। उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि वे हिंदू के नाम पर लोगों को गुमराह करते हैं और इसका राजनीतिक लाभ उठाते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश इस मामले को देख रहा है और जनता इसके लिए कभी केंद्र में बैठे लोगों को माफ नहीं करेगी। इससे पहले कई दलों के राजनेता भी हैदराबाद युनिवर्सिटी पहुचंकर रोहित के परिवार से मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed