फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   she is ready for contest election againest narendra modi

मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार है ये युवती

Mon, 10 Mar 2014 10:32 PM IST
Updated Mon, 10 Mar 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
she is ready for contest election againest narendra modi

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के तहत क्षेत्रीय पार्टियों से गठजोड़ करना शुरु कर दिया है। इस कड़ी में उसने दो दलों से गठजोड़ किया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने गठबंधन के समीकरण बैठा लिए है। पार्टी ने राष्ट्रीय लोक दल को आठ तो क्षेत्रीय ‘महान दल’ को तीन सीटें दी है।

अपना दल से कांग्रेस की बातचीत फिलहाल सिरे नहीं चढ़ पा रही है। रालोद को बागपत, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी, अमरोहा और कैराना की सीटें दी गई हैं।

महान दल के उम्मीदवार बदायूं, नगीना और एटा से चुनाव लड़ेंगे। उधर, अपना दल से भी कांग्रेस की बातचीत चल रही है। अपना दल कांग्रेस से आठ सीटें मांग रहा है। मगर पार्टी तीन से चार सीटें देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

बनारस से मोदी के खिलाफ लड़ने को तैयार

she is ready for contest election againest narendra modi

सोनेलाल पटेल की बेटी अनुप्रिया ने कांग्रेस को कहा है कि वह बनारस से नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने को तैयार है, मगर फिलहाल कांग्रेस इसे मान नहीं रही है।

कांग्रेस ने अभी तक उत्तर प्रदेश की 50 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। रालोद और महान दल को 11 सीटें देने के बाद अब 19 सीटें बची हैं।

रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने कहा कि उनके हिस्से की नगीना सीट को बदलकर कांग्रेस से बुलंदशहर की सीट ली गई है।

पार्टी में आईं जया प्रदा को बिजनौर से लड़ाया जाना तय माना जा रहा है। जबकि यहां से रालोद के मौजूदा सांसद संजय चौहान का टिकट कटना तय माना जा रहा है। उधर जया प्रदा के रालोद में जाने के बाद मुरादाबाद से राशिद अल्वी का नाम है।

मगर उनके जाट आरक्षण के खिलाफ बोलने के चलते कई नेताओं ने उनको टिकट देने का विरोध किया है। मुरादाबाद से मौजूदा सांसद अजहरूद्दीन को पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ाने की बात है। बनारस से कांग्रेस में अजय राय और राजेश पति त्रिपाठी टिकट मांग रहे हैं। मगर पार्टी ने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed