फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   she comes with his lover in police station, the taught nikaah

रात को प्रेमी के साथ थाने पहुंची प्रेमिका, पुलिस ने कराया निकाह

Sat, 25 Jul 2015 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 25 Jul 2015 01:44 PM IST
विज्ञापन
she comes with his lover in police station, the taught nikaah

कहते हैं जोड़ियां ऊपर वाला तय करता है। इंसान चाहे जितनी मुखालफत कर ले लेकिन दो इंसानों को जब ऊपर वाला एक करना चाहता है तो वे एक होकर ही रहते हैं। ऐसा ही वाकया मुगलपुरा थाने में पेश आया जब थाने में दो प्रेमियों का निकाह पढ़ाया गया।

विज्ञापन


मुगलपुरा थाना क्षेत्र में मोहल्ला बरवलान निवासी हसीन जहां पुत्री तस्सदुक हुसैन शुक्रवार को देर रात अपने प्रेमी मोहम्मद उस्मान पुत्र मुनव्वर हुसैन के साथ मुगलपुरा थाने पहुंची। युवती के साथ पास पड़ोस के कुछ लोग भी थे।
विज्ञापन


युवती ने इंस्पेक्टर मुगलपुरा से कहा कि वह बालिग है और उस्मान से प्यार करती है। उसी से शादी करना चाहती है लेकिन उस्मान के विकलांग होने की वजह से उसके पिता व बाकी परिजन इस निकाह के लिए तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में पढ़ाया गया निकाह

she comes with his lover in police station, the taught nikaah

हालांकि दोनों की बिरादरी एक ही है। पुलिस ने युवक और युवती दोनों के परिजनों को थाने बुला लिया। युवती के पिता ने बेटी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

जिसके बाद युवती का पिता बेटी से नाता तोड़ने की बात कहकर थाने से चला गया। इंस्पेक्टर मुगलपुरा ने बताया कि एक काजी को निकाह पढ़ाने के लिए बुलाया गया था जो बिना निकाह पढ़ाए लौट गए।

इसके बाद दूसरे काजी को बुलाया गया तो उन्होंने निकाह पढ़वाई। दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे का साथ कबूल फरमाया। इसके बाद थाने में जुटे लोगों ने कहा आमीन! छुहारे भी बंटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed