फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shazia ilmi seeks to defend her controversial remarks

सांप्रदायिकता वाले बयान पर शाजिया ने दी सफाई

Thu, 24 Apr 2014 10:35 AM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
shazia ilmi seeks to defend her controversial remarks

मुसलमानों को सांप्रदायिकता के आधार पर वोट देने की कथित अपील को लेकर विवाद में आई ‘आप’ नेता शाजिया इल्मी ने सफाई देते हुए कहा कि उनके कथन का मकसद कटाक्ष करना था।

विज्ञापन


बुधवार को एक बयान में उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस बात से हतप्रभ हैं कि बात का बतंगड़ कैसे बना दिया गया। दरअसल उन्होंने कटाक्ष के तौर पर सांप्रदायिक शब्द का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

शाजिया के वीडियो टेप पर मचा था बवाल

shazia ilmi seeks to defend her controversial remarks

उन्होंने कहा, ‘मैं तो मुसलमानों के लिए एक बात कह रही थी, जिनका धर्मनिरपेक्षता के नाम पर लंबे समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। बेहतर होगा कि वे शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर ध्यान दें।

शाजिया ने कहा कि उन्हें दुख है कि उनकी बात को गलत ढंग से लिया गया। मैं और मेरी पार्टी सांप्रदायिकता में विश्वास नही करती है और न ही कभी करेगी। मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया और उसका गलत अर्थ निकाला गया।’

मुसलमानों से बात करते हुए शाजिया इल्मी का एक वीडियो टेप सार्वजनिक हुआ था, जिसमें उन्हें यह बोलते हुए पाया गया कि मुसलमानों को अपनी भलाई की खातिर थोड़ा कम धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए और थोड़ा सा सांप्रदायिक भी हो जाना चाहिए।

'शाजिया के खिलाफ चुनाव आयोग करे कार्रवाई'

shazia ilmi seeks to defend her controversial remarks

भाजपा ने आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी की मुसलमानों को सांप्रदायिकता के आधार पर वोट देने की कथित अपील की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, ‘यह बयान निंदनीय है। जनता में सांप्रदायिकता का जहर घोलने की साजिश रची जा रही है। हम इसकी निंदा करते हैं।’

उन्होंने कहा कि शाजिया इल्मी को तुरंत माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो चुनाव आयोग को उचित कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed