फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shaved head of accused of Conversion and rotated in town

यूपी: धर्मांतरण करावाने पर युवक का सिर मुंडाकर शहर में घुमाया

Sat, 30 Jan 2016 06:07 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
shaved head of accused of Conversion and rotated in town

यूपी के जालौन स्थित रेंढ़र गांव के तीन युवकों को वाराणसी के कछवां कस्बे में ले जाकर धर्मांतरण कराने के आरोपी युवक का सिर मुड़ाकर शहर में घुमाया गया। बजरंत दल कार्यकर्ताओं के बवाल की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया।

विज्ञापन


रेंढ़र गांव निवासी संगम जाटव ने बजरंग दल के पदाधिकारियों को सूचना दी कि माहभर पहले उसे और उसके गांव के दो अन्य युवकों को गांव ही अवधेश कुमार वाराणसी के कछवां कस्बे ले गया। यहां चर्च के कार्यक्रम में तीनों का धर्म परिवर्तन करा दिया गया।
विज्ञापन


इसके बदले पैसा, नौकरी और शादी कराने का भी झांसा दिया गया। घर लौटने पर उसका मन नहीं माना तो थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मामले की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के साथ ही अन्य हिंदुत्ववादी संगठन के पदाधिकारी हंगामा करने लगे। शुक्रवार को अवधेश कुमार को धर दबोचा। इसके बाद उसे उरई ले आए। यहां उसका सिर मुड़ाने के बाद शहर में घुमाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बीच बचाव कर मामला संभाला

shaved head of accused of Conversion and rotated in town

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। एसपी एन कोलांचि, एएसपी मयफोर्स मौके पर पहुंचे। अवधेश एवं संगम को हिरासत में ले लिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। अवधेश का कहना है कि वह तीनों युवकों को सत्संग में ले गया था। धर्मांतरण का आरोप गलत है।

देर शाम उसने बजरंग दल संयोजक अखिलेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारियों पर जबरन घर से अपहृत करने और मारपीट करने, अपमानित करने की तहरीर दी। दूसरी तरफ से संगम ने तहरीर दी कि उसका दो अन्य लोगों के साथ अवधेश ने जबरन धर्मांतरण कराया गया।

कोतवाल आलोक सक्सेना का कहना है कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed