फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shaukat given vital clues about terrorist

शौकत ने लाई डिटेक्टर टेस्ट में लश्कर के बारे में दिए अहम सुराग

Wed, 09 Sep 2015 08:52 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 08:52 AM IST
विज्ञापन
Shaukat given vital clues about terrorist

उधमपुर में हुए आतंकी हमले के मामले में पकड़े गए शौकत अहमद भट का मंगलवार को सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब (सीएफएसएल) में लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान उससे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-ताइबा से कथित संबंधों को लेकर सवाल पूछे गए। बताया जा रहा है कि उसने नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) को घाटी में लश्कर के ठिकानों और गुर्गों के बारे में कई अहम सुराग दिए हैं।
विज्ञापन


शौकत का नाम इस हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब से पूछताछ में सामने आया था। उसकी गिरफ्तारी से पहले एनआईए ने नावेद का भी पॉलीग्राफी टेस्ट करवाया था। दरअसल दोनों ने कई बार ऐसे बयान दिए हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी संगठन के जम्मू-कश्मीर में फैले तंत्र का हिस्सा है शौकत

Shaukat given vital clues about terrorist

एनआईए सूत्रों के मुताबिक इस फोरेंसिक जांच से आगे की सटीक कार्रवाई में काफी मदद मिल रही है। अगर जरूरत पड़ी तो शौकत पर यह टेस्ट दोबारा किया जाएगा।

शौकत ने नावेद और उसके चार साथियों के लिए घाटी में ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम किया था। आतंकियों को घुसपैठ के बाद बारामुल्ला में एक गुप्त ठिकाने पर रखने के पीछे भी उसी का हाथ था।

सूत्रों ने बताया कि शौकत जम्मू-कश्मीर में लश्कर के फैले तंत्र का हिस्सा है। लश्कर ने घाटी में तैनात सुरक्षा एजेंसियों को निशाना बनाने के लिए नई योजना बनाई है।

शौकत इस साजिश का अहम हिस्सा था। महीना भर पहले नावेद और उसके साथी का बीएसएफ के काफिले पर हमला करना उसी योजना की पहली कड़ी थी।

नावेद और शौकत से पूछताछ के आधार पर इस तंत्र की कमर तोड़ने में काफी मदद मिलने की संभावना है। हालांकि घाटी के संवेदनशील हालात को देखते हुए एनआईए जल्दीबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed