फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughn sinha narendra modi amit shah

शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाया मोदी-शाह के फैसले पर सवाल

Thu, 05 Feb 2015 10:05 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
shatrughn sinha narendra modi amit shah

भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने दिल्ली चुनावों से ठीक पहले आम आदमी पार्टी की तारीफ कर अपनी ही पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। उन्होंने दिल्ली में किरण बेदी को मुखयमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की भी आलोचना की है।

विज्ञापन


सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में किरण बेदी के बजाय हर्षवर्धन को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाता तो बेहतर होता।

गौरतलब है कि दिल्ली में किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष का है। सिन्हा के बयान को मोदी और शाह फैसले के खिलाफ उठा विरोध का पहला सुर माना जा रहा है।
विज्ञापन


वैसे दिल्ली की स्थानीय इकाई किरण बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाऐ जाने का अंदरखाने में विरोध करती रही है, लेकिन आलाकमान के फैसले के विरुद्घ उन्होंने कभी आवाज नहीं उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली चुनावों में हार का जिम्मा किसका होगा? सिन्हा से जब ये सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी भी मैच में जीत भी कप्तान की होती है और हार भी कप्तान की।

भाजपा की हार हुई तो पार्टी के भीतर ही होगा मोदी-शाह का विरोध

shatrughn sinha narendra modi amit shah

स‌िन्हा ने कहा आम आदमी पार्टी ने बहुत ही मजबूती से दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा है। उन्होंने हर मोर्चे पर भाजपा को टक्कर दी है। आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए सिन्हा ने कहा कि केजरीवाल ने महज दो सालों में पार्टी को लड़ाई में ला दिया है, ये वाकई काबिलेतारीफ है।

सिन्हा ने कहा कि आप के खिलाफ नकारात्मक प्रचार करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ना सभी का हक है, कोई राजनीति में आया है तो उसका स्वागत किया जाना चाहिए, उसके खिलाफ नकारात्मक प्रचार करना ठीक नहीं है।

उल्लेखनीय है भाजपा के भीतर सिन्हा को मोदी विरोधी खेमे का माना जाता है। लोकसभा चुनावों में और बाद में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा की हुई जीत के कारण मोदी विरोधी खेमा अब तक चुप था।

हालांकि दिल्ली में दिख रही भाजपा की हार ने उनका मनोबल भी बढ़ा दिया है। माना जा रहा कि दिल्‍ली चुनावों में भाजपा की हार होती है तो पार्टी के भीतर भी उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed