फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha tweet at kailash vijayvargiya remarks

'शत्रु' का पलटवार, 'हाथी चले बिहार, ...भौंके हजार'

Tue, 10 Nov 2015 02:11 PM IST
Updated Tue, 10 Nov 2015 02:11 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha tweet at kailash vijayvargiya remarks

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के आंसू अभी थमे भी नहीं कि भाजपा में नया घमासान छिड़ गया है। हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ा जाए, इस बात को लेकर भाजपा के अलग-अलग नेता अलग-अलग सुर अलाप रहे हैं।

विज्ञापन


मधुबनी से भाजपा सांसद हुकुमदेव नारायण यादव आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए गए बयान को हार का कारण बता रहे हैं तो एनडीए के घटक दल 'हम' के अध्यक्ष और अपनी पार्टी के अकेल विधायक जीतनराम मांझी अमित शाह के बयानों को हार का 'हार' पहना रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी ही पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से कर उन्हें हार का जिम्मेदार बता दिया है, तो शत्रुघ्न सिन्हा ने भी विजयवर्गीय पर करारा हमला बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्या कहा शॉटगन ने...

shatrughan sinha tweet at kailash vijayvargiya remarks

कैलाश विजयवर्गीय के कुत्ते वाले बयान से गुस्साए भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर इसका ऐसा जवाब दिया है जो भाजपा में उनके लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकता है।

शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा है, 'लोग विजयवर्गीय के बयान पर मेरी प्रतिक्रिया सुनना चाहते हैं। किसी भी पार्टी की छोटी या बड़ी मक्खियों के लिए मेरी एक ही प्रतिक्रिया है- हाथी चले बिहार, ..........भौंके हजार।'




शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद भाजपा में घमासान तेज होना तय है क्योंकि बिहार चुनाव के दौरान बिहारी बाबू के पार्टी विरोधी बयानों से भाजपा पहले से ही असहज है। उनका ये नया ट्वीट उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है।

'मुझे सीएम उम्मीदवार बनाते तो नतीजे अलग होते'

shatrughan sinha tweet at kailash vijayvargiya remarks

इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर उन्हें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को तौर पर पेश किया जाता तो बिहार के नतीजे अलग आते। एक टेलीविजन प्रोग्राम में शत्रुघ्न ने कहा कि वह डींग नहीं हांक रहे हैं बल्कि उनको लगता है कि जब बिहार के लाडले, धरती पुत्र और बिहारी बाबू को जानबूझकर किनारे किया गया तो उनके समर्थकों पर इसका जरूर असर पड़ा।

इससे पहले पटना में नीतीश और लालू यादव से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से लगता है कि बिहार की जनता ने बिहारी को पसंद किया, बाहरी को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वे दीवार पर लिखी इबारत को देख रहे थे, इसलिए पहले से ही अपने लोगों को नकारात्मक प्रचार से बचने का सुझाव दिया था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे शत्रुघ्न ने पत्रकारों से कहा कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु के बाद वह नीतीश कुमार को सबसे सक्षम प्रशासक मानते हैं। बिहारी बाबू के नाम से चर्चित शत्रुघ्न ने कहा कि नीतीश प्रशासन और ‘सुशासन’ के मामले में जांचे और परखे हुए हैं। नीतीश से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद शत्रुघ्न लालू के आवास गए और महागठबंधन और राजद की जीत पर उन्हें बधाई दी।

अपनी टिप्पणियों से पूरे चुनाव के दौरान भाजपा को असहज स्थिति में रखने वाले शत्रुघ्न ने कहा कि नीतीश और लालू से उनकी मुलाकात को स्वस्थ भावना के साथ लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू से मेरे व्यक्तिगत संबंध हैं जिसे राजनीति की तराजू पर नहीं तौला जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed