'खामोश' कहने वाले शत्रुघन बोले, मेरे भी 'अच्छे दिन' आएंगे
अभिनेता-राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पास इस बात का कोई क्लू (सुराग) नहीं है कि उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल क्यों नहीं किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने कद को देखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी कोई न कोई भूमिका जरूर तय कर रखी होगी। सरकार के उम्मीद भरे चार साल अभी शेष हैं और मेरे लिए भी ‘अच्छे दिन’ आएंगे।
बिहारी बाबू ने नाम से विख्यात शुत्रघ्न ने कहा, ‘लोग अक्सर मुझसे पूछते हैं कि वरिष्ठता, अनुभव और लोकप्रियता होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल में जगह क्यों नहीं दी। लेकिन मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है।
मेरी न कोई डिमांड और ने कोई उम्मीद
शायद प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व ही इसका सही उत्तर दे सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि उनको कैबिनेट में शामिल न करने के पीछे ‘बदनीयती’ नहीं थी। ‘पिछले एक साल के दौरान उन्होंने आत्मनिरीक्षण किया।
शत्रुघ्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय मंत्री के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मेरे कद और अनुभव को देखते हुए पार्टी ने मेरे लिए कोई भूमिका निर्धारित जरूर की होगी। पार्टी के स्टार प्रचारक रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, आज मेरी न कोई डिमांड और ने कोई उम्मीद है।