फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha said kirti azad a hero

शत्रुघ्न भी आए कीर्ति के साथ, जेटली को नसीहत

Wed, 23 Dec 2015 04:25 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 04:25 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha said kirti azad a hero

जहां एक ओर वित्त मंत्री के खिलाफ मुहिम छेड़ने के लिए बीजेपी के अंदर कीर्ति आजाद की आलोचना हो रही है, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा ने बुधवार को उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने कीर्ति आजाद को हीरो कहा और साथ ही लोगों से अपील की कि कीर्ति आजाद का विरोध न करें, क्योंकि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन



उन्होंने एक अन्य ट्वीट करके कहा कि जहां तक वित्त मंत्री की बात है तो इस मुद्दे को कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक तौर पर लड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री ने कहा है, हमारे वित्त मंत्री आडवाणी जी के नक्शे कदम पर चल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपको बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने कहा था कि अरुण जेटली ठीक वैसे ही इस आरोप से बरी हो जाएंगे, जैसे कि आडवाणी जी पर लगे सभी आरोप गलत साबित हुए थे।

क्या है मामला?

shatrughan sinha said kirti azad a hero

कीर्ति आजाद ने रविवार को एक वीडियो जारी कर डीडीसीए में अरुण जेटली के अध्यक्ष रहते किए गए घपलों का खुलासा किया था। सोमवार को डीडीसीए में हुए घोटालों के मसले पर कांग्रेस ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा किया।

कीर्ति ने दावा किया कि जेटली के डीडीसीए के अध्यक्ष रहते फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के निर्माण के लिए बिना किसी जांच और टेंडर के ठेके दिए गए। उन्होंने दावा किया कि डीडीसीए ने बीसीसीआई से मिलने वाले करोड़ों रुपये में हेराफेरी की।

इस आरोप के जवाब में जेटली ने कहा कि 114 करोड़ रुपए में 42,000 की क्षमता का स्टेडियम बनाया गया, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में जवाहर लाल नेहरू की मरम्मत पर ही 900 करोड़ खर्च हुए थे। उन्होंने डीडीसीए को लेकर लग रहे आरोपों को निराधार और मनगढंत बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed