बीजेपी की हार पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, गाली और ताली दोनों ही कैप्टन को
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार चुनाव में करारी हार के बाद न केवल विपक्षी पार्टियां बीजेपी पर निशाना साध रही हैं, बल्कि अपने भी तंज कसते नजर आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी की हार पर जो प्रतिक्रिया दी, वो भी कुछ इसी तरफ इशारा कर रही है।
बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ताली और गाली दोनों ही कैप्टन को मिलती हैं। वे बोले कि अगर जीत का श्रेय आपको मिलेगा, तो आलोचना भी आपकी ही होगी, जिसके लिए तैयार रहना चाहिए।
कल भी कसा था तंज
कल उन्होंने बीजेपी की होती हार को देखते हुए कहा था कि लगता है बिहार और बाहरी का मुद्दा अब हमेशा के लिए खत्म हो गया है। बिहार चुनाव में बिहारी की जीत हुई और बाहरी की हार।
इतना ही नहीं, जब उनसे पूछा गया कि आखिर बिहार में बीजेपी की हार का कारण क्या रहा तो वे दो टूक अंदाज में इस हार का जिम्मेदार अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं की बदजुबानी को ठहराया है।
वे बोले कि बीजेपी नेता चुनाव प्रचार के दौरान नेगेटिव साइड में चले गए और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल उन्होंने किया वह हमारे खिलाफ चला गया। साथ ही वे बोले कि बिहार में जंगलराज बोलना भी बीजेपी को बहुत भारी पड़ा है।