फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha new tweet about bihar election

बिहार में हार पर बवाल के बीच शत्रुघ्न का नया ट्वीट

Fri, 13 Nov 2015 10:25 AM IST
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha new tweet about bihar election

अपने बयानों से भाजपा की नींद उड़ाने वाले बिहारी बाबू के नाम से मशहूर सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद को बिहार में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की खबरों के लिए मीडिय को दोष दिया है।

विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मीडिया ने ऐसी खबरें फैलाई कि अगर मुझे सीएम उम्मीदवार घोषित किया जाता तो बिहार चुनाव का परिणाम कुछ और होता। मैंने ऐसा कभी नहीं कहा।'
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने लिखा कि मेरी मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनने की कोई इच्छा नहीं है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि अगर मुझे प्रचार के लिए बुलाया जाता तो चुनाव का परिणाम कुछ और होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'बिहारी बाबू को जानबूझकर चुनाव प्रचार के दौरान उनकी जनता से दूर रखा गया। मेरे मित्रों, मतदाताओं और समर्थकों को नीचा दिखाया गया।'

'मैं कोई राज्यसभा सांसद नहीं हूं'

shatrughan sinha new tweet about bihar election

शत्रुघ्न सिन्हा ने इशारों-इशारों में अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मैं कोई राज्यसभा सांसद नहीं हूं। मैं जनता के भारी समर्थन से जीतकर आया हूं। मैंने रिकॉर्ड अंतर के साथ 2 लोकसभा चुनाव जीते हैं। मेरा अपना जनाधार है।'

भाजपा सांसद ने कहा कि बिहार चुनाव में मेरे दोस्तों, प्रशंसकों, मतदाताओं और समर्थकों की उत्साही भागीदारी से निश्चित रूप से पार्टी की कुछ सीटों पर फर्क पड़ता।

उन्होंने आगे लिखा, 'बहरहाल, अब बिहार का फैसला हो चुका है और हम सभी इस शर्मनाक हार से दुखी हैं। अब हमें इस हार की जिम्मेदारी लेने से भागना नहीं चाहिए।

जिस ट्वीट पर मचा खूब बवाल

shatrughan sinha new tweet about bihar election

इससे पहले जब भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शत्रुघ्न सिन्हा की तुलना कुत्ते से कर उन्हें हार का जिम्मेदार बताया, तो शत्रुघ्न सिन्हा ने भी विजयवर्गीय को उन्हीं के अंदाज में करारा जवाब दिया था।

शत्रुघ्न ने ट्विटर पर लिखा था, 'लोग विजयवर्गीय के बयान पर मेरी प्रतिक्रिया सुनना चाहते हैं। किसी भी पार्टी की छोटी या बड़ी मक्खियों के लिए मेरी एक ही प्रतिक्रिया है- हाथी चले बिहार, ..........भौंके हजार।'

गौरतलब है कि 8 नवंबर को आए बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा की शर्मनाक हार के बाद से पार्टी में जबरदस्त बवाल मचा है और हार की जिम्मेदारी तय करने को लेकर नेता एक दूसरे पर बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed