फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha narendra modi

मोदी को आदर्श PM नहीं मानते शत्रुघ्न!

Wed, 01 Oct 2014 07:51 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha narendra modi

आठ अक्तूबर 2014 की फिल्मफेयर मैगजीन में शत्रुघ्न सिन्हा का एक इंटरव्यू छपा है जिसके बाद उठ खड़ा हुआ है एक सवाल। सवाल ये कि क्या शॉटगन, मोदी को आदर्श पीएम नहीं मानते?

विज्ञापन


दरअसल मैगजीन में एक रैपिड फायर नाम का कॉलम है जिसमें देश, दुनिया के लोग अपने पसंदीदा कलाकार से सवाल पूछते हैं और जवाबों को पत्रिका में छापा जाता है।

मुंबई के रधित चौधरी ने शॉटगन से एक सवाल पूछा था कि वो भारत का आदर्श पीएम किसे मानते हैं? इस सवाल के जवाब में शत्रु ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई आदर्श प्रधानमंत्री थे लेकिन लाल बहादुर शास्त्री सबसे योग्य पीएम थे।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि नेहरू सबसे लोकप्रिय पीएम थे और इंदिरा गांधी सबसे ताकतवर पीएम थीं।

हालांकि इस इंटरव्यू के आखिर में एक नोट भी छापा गया है जिसमें कहा गया है कि ये कॉलम शत्रुघ्न सिन्हा के पॉलिटिकल या पर्सनल व्यू सामने नहीं रखता, उनके जवाब केवल ह्यूमर के लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आडवाणी गुट के माने जाते हैं शत्रुघ्न सिन्हा

shatrughan sinha narendra modi

शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव से पहले तक आडवाणी के पक्ष में खुल कर खड़े दिखाई देते थे। उन्होंने कई बार उनके पक्ष में बयान भी दिए और सीनियरों को इज्जत देने की बात भी कही।

शत्रुघ्न और उन जैसे तमाम नेताओं की बातों को दरकिनार करके मोदी के पीएम कैंडिडेट बनाया गया और बीजेपी ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की। 282 सीटों के साथ बीजेपी सत्ता में आई और तमाम मोदी विरोधी नेताओं ने मुंह बंद हो गए।

फिलहाल शत्रुघ्न बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं और सीएम पद के दावेदार हैं। हालांकि वहां सुशील मोदी भी सीएम पद के प्रबल दावेदार हैं और माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हीं पर दांव लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed