फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha is ready to be a minister

शत्रुघ्न सिन्हा को भी है अपने अच्छे दिनों की उम्मीद

Sun, 03 Aug 2014 11:39 AM IST
एजेंसी/दिल्ली
एजेंसी/दिल्ली Updated Sun, 03 Aug 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha is ready to be a minister

एनडीए मंत्रिमंडल में शामिल होने से रह गए भाजपा सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अब मंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें मंत्री बनाने की पेशकश की गई तो वह इसे खारिज नहीं करेंगे।

शत्रुघ्न का मानना है कि शायद उनके स्वास्थ्य के बारे में फैली अफवाह उनके मंत्री बनने में आड़े आई होगी लेकन अब उन्हें मंत्री बनने को कहा जाएगा तो वह हां कह देंगे।

प्रधानमंत्री के विवेक को चुनौती नहीं

shatrughan sinha is ready to be a minister

एक टीवी कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि किसी को मंत्री बनाना प्रधानमंत्री का विशेषाधिकार है। मैं उनके विवेक को चुनौती देने वाला कौन होता हूं।

शायद उन्हें मेरी जरूरत महसूस नहीं हुई होगी। भाजपा सांसद ने कहा कि वह प्रधानमंत्री या संसदीय बोर्ड के विवेक को कभी चुनौती नहीं देंगे।

अगर उन्हें मेरी सेवा की जरूरत महसूस होती है तो मैं जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटूंगा। लेकिन मैं अपने लिए कभी भी मंत्री पद नहीं मांगूंगा। लेकिन दिया गया तो इनकार भी नहीं करूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बनने की ख्वाहिश

shatrughan sinha is ready to be a minister

उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें मंत्री बनने की ख्वाहिश है। इस पर उन्होंने क हा- ये तो मुझे पता है कि अच्छे दिन आने वाले हैं। शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि आपने प्रधानमंत्री पद के लिए लालकृष्ण आडवाणी का समर्थन किया था।

इस पर उन्होंने कहा कि आडवाणी जी उनके फ्रेंड, फिलॉसफर और गाइड हैं। और सबसे बढ़ कर उनके गुरु हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर उनके जैसा अनुभवी और कद्दावर नेता दूसरा नहीं है। लेकिन जब संसदीय बोर्ड ने मोदी जी को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित करने का फैसला किया तो वह इसके खिलाफ कैसे जा सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed