फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Shatrughan Sinha has raised the hackles of the BJP

बिहारी बाबू के बदलते तेवरों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किलें

Sat, 13 Jun 2015 12:19 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shatrughan Sinha has raised the hackles of the BJP

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती तेवरों ने भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अरसे से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे सिन्हा ने जन्मदिन के बहाने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर और अपनी नाराजगी जता कर तीखे तेवर अपनाने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद सिन्हा से संपर्क साधेंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शाह 21 जून को पटना में रहेंगे। इस दिन दोनों नेताओं की मुलाकात संभव है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर सिन्हा ने लालू के जन्म दिवस पर शामिल होने के बाद परोक्ष रूप से अपनी उपेक्षा की बात स्वीकारी।
विज्ञापन


 इस दौरान उन्होंने लालू और नीतीश कुमार के बीच बढ़ी नजदीकी की तारीफ की और भाजपा नेतृत्व को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शत्रुघ्न सिन्हा से संपर्क साधेगा पार्टी नेतृत्व

Shatrughan Sinha has raised the hackles of the BJP

दरअसल, सिन्हा की ओर से जताई जाने वाली सार्वजनिक नाराजगी कोई नई बात नहीं है। चूंकि बिहार में तीन महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी सिन्हा के संदर्भ में कोई खतरा नहीं उठाना चाहती।

यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने राज्य इकाई को सिन्हा को मनाने का निर्देश दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह खुद 21 जून को सिन्हा से मुलाकात कर बिहार चुनाव में उनकी भावी भूमिका की चर्चा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन बिहार में होंगे। इस दिन उनकी योजना राज्य इकाई के नेताओं से मुलाकात कर सूबे की सियासी स्थिति की थाह लेने, सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर राज्य इकाई के नेताओं की राय लेने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed