{"_id":"7d46e8da091001227ed33bc0eadc81f3","slug":"shatrughan-sinha-criticized-narendra-modi-through-amitabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉटगन बोले लोकप्रिय तो अमिताभ भी है, उन्हें राष्ट्रपति बनना चाहिए","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शॉटगन बोले लोकप्रिय तो अमिताभ भी है, उन्हें राष्ट्रपति बनना चाहिए
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 03 Aug 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी के खिलाफ बागी तेवर अपनाने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
शॉटगन ने मोदी की लोकप्रियता पर कटाक्ष करते हुए आडवाणी को फिर से प्रधानमंत्री पद का सबसे योग्य उम्मीदवार बताया।
एक टीवी शो में शुक्रवार को शत्रुघ्न ने कहा कि अगर लोकप्रियता ही पैमाना है तो आज सबेस लोकप्रिय अमिताभ बच्चन हैं, ऐसे में मेरी इच्छा है कि अमिताभ देश के राष्ट्रपति बनें। लेकिन मेरी इच्छा का सम्मान कौन करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में सबसे अच्छा विकल्प होंगे।
शत्रुघ्न ने कहा कि आडवाणी का पार्टी में बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने दो सांसदों की पार्टी को दो सौ सांसदों की पार्टी बना दिया। पार्टी में उनसे बेहतर कोई नहीं है। वह सबसे सीनियर हैं।
विज्ञापन
पार्टी की कार्रवाई से नहीं डरता
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने नीतीश को पीएम मैटीरियल कहा था। नीतीश की तारीफ के बाद भी पार्टी में काफी हो हल्ला मचा था।
शत्रुघ्न के पार्टी लाइन के खिलाफ लगातार बयानों को देखते हुए उन पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। हालांकि वह इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं।
उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी से डरने की क्या आवश्यकता है। में पार्टी के साथ सुख-दुख का भागीदार रहा हूं। जब दो सीटें थी तब से पार्टी के लिए लड़ता रहा हूं पार्टी के लिए मरता रहा हूं। तो फिर डरने का सवाल कहां से पैदा होता है।
'शत्रुघ्न की ओर ध्यान न दे मीडिया'
भाजपा ने शुक्रवार को मीडिया से शत्रुघ्न सिन्हा की ओर ध्यान न देने की अपील की।
शत्रुघ्न सिन्हा के मोदी विरोधी ताजा बयान संबंधी सवाल को टालते हुए भाजपा प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने मीडिया से कहा, सिन्हा की ओर ध्यान न दें।
उनके इन बयानों को अनुशासनहीनता मानने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के सवाल पर लेखी ने कहा, ‘ये बातें पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के संज्ञान में हैं, जो करना होगा वही करेंगे। वहीं, राजनाथ भी इस बयान पर कुछ कहने बचते नजर आए।