फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatrughan sinha book launch

शत्रुघ्न सिन्हा की किताब लॉन्च, आडवाणी ने मांगी माफी

Wed, 06 Jan 2016 11:52 PM IST
Updated Wed, 06 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha book launch

सिने अभिनेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का पुस्तक विमोचन समारोह राजनीति में उपेक्षित नेताओं का मंच बनकर रह गया। सिने अभिनेता की जीवनी पर लिखित पुस्तक ‘एनीथिंग बट खामोश’ के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचने वाले मुख्य नेताओं में वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, यशवंत सिन्हा, अमर सिंह और कीर्ति आजाद शामिल थे।

विज्ञापन


आडवाणी और सिन्हा मंच पर मौजूद रहे, तो कीर्ति दर्शकों के बीच बैठे थे। आयोजन में पहुंचने वालों में केंद्र सरकार के मंत्रियों की संख्या बेहद कम रही। महज केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन और केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ही पहुंचे।
विज्ञापन


सिंह भी जल्दी ही निकलते बने। कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सूरजेवाला शामिल हुए। मालूम हो कि  पुस्तक की प्रस्तावना कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आडवाणी से नाराज से शत्रुघ्न

shatrughan sinha book launch

शत्रुघ्न सिन्हा के पुस्तक विमोचन समारोह के मंच से भाजपा नेताओं ने अपनी ही पार्टी आलाकमान की कार्यप्रणाली पर सवाल दागा। सिन्हा ने अपनी जीवनी में लिखा है कि राज्यसभा की तीसरी पारी न दिए जाने के फैसले को लेकर वे आडवाणी से नाराज थे।

आडवाणी ने पुस्तक के इस प्रसंग का उल्लेख करते हुए न सिर्फ सार्वजनिक माफी मांगी बल्कि सफाई पेश करते हुए कहा कि उस वक्त पार्टी में यह नियम था कि किसी भी नेता को दो बार से ज्यादा राज्यसभा की पारी नहीं दी जाएगी।

वहीं यशवंत सिन्हा ने अपने संबोधन में बिहार चुनाव का राग छेड़ते हुए भाजपा आलाकमान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि शत्रुघ्न सिन्हा और उनको पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में रखा होता तो चुनाव के परिणाम बेहतर होते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed