'भारत असहिष्णु होता तो पीके सफल नहीं होती'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म स्टार आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान से इत्तेफाक नहीं रखते।
शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि वह आमिर और उनके परिवार के प्रति स्नेह रखते हैं लेकिन उनके तथा दूसरों के द्वारा भारत पर असहिष्णु होने का ठप्पा लगाए जाने के विचार को पूरे दिल से खारिज करते हैं।
Am fond of Amir Khan & family. But wholeheartedly disapprove of the idea of India being labelled intolerant by him and others too.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 25, 2015
शुत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि अगर भारत असहिष्णु होता तो 'पीके' को इतनी सफलता नहीं मिलती, जिसमें हिंदू देवी-देवताओं का मजाक बनाया गया था।
PK, where Hindu Gods&Goddess were made fun of in no uncertain terms wud not have seen such success if India was intolerant.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 25, 2015
शत्रुघ्न ने उठाए आमिर पर सवाल
शत्रुघ्न सिन्हा के अनुसार, 'हमारी विस्तृत मातृभूमि सहज और वास्तविक रूप से शांति प्रिय है तथा हर जाति, संप्रदाय और धर्म का आदर करती है।'
Our vast motherland is inherently & essentially peace loving and respectful of every caste, creed, religion and celebrates communal harmony.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) November 25, 2015
आपको बता दें कि सोमवार को इंडियन एक्सप्रेस के विशेष कार्यक्रम में आमिर खान ने कहा था कि असहिष्णुता के मसले पर उन्हें कई मौके पर चेताया जा चुका है। उन्होंने कहा था कि मेरी पत्नी किरण राव तो इस कदर डर गई थीं कि उन्होंने मुझे देश छोड़ने तक की सलाह दे दी थी।
असहिष्णुता के मुद्दे पर साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा लौटाए जा रहे पुरस्कारों का भी उन्होंने समर्थन किया था। हालांकि भाजपा आमिर के बयान पर बिफर गई थी। पार्टी नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की, सोशल मीडिया में भी उन्हें निशाना बनाया गया।