{"_id":"d7a3286e-372d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shatrughan-endorses-jethmalani-view-on-cbi-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेठमलानी के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जेठमलानी के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न सिन्हा
पटना/एजेंसी
Updated Sun, 25 Nov 2012 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई निदेशक नियुक्ति प्रकरण में राम जेठमलानी के समर्थन में अब पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी उतर आए हैं।
विज्ञापन
पूर्व अभिनेता ने रविवार को यहां अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता राम जेठमलानी के उस विचार से सहमति जताई जिसमें उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा के बिहार कैडर के अधिकारी रंजीत सिन्हा को सीबीआई निदेशक बनाए जाने को सही ठहराया है।
विज्ञापन
शत्रुघ्न ने कहा कि सीबीआई जैसी अहम संस्था के निदेशक पद को लंबे समय तक रिक्त नहीं छोड़ा जा सकता। भाजपा सांसद ने कहा कि इस संस्था के निदेशक की नियुक्ति उचित ढंग से की गई है। एक सक्षम अधिकारी को ब्यूरो के निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
अभिनेता के अनुसार रंजीत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने भी उनकी नियुक्ति पर आपत्ति व्यक्त नहीं की है तो ऐसी परिस्थिति में केंद्र सरकार के इस निर्णय पर सवाल खड़े करने का कोई औचित्य नहीं बनता। उल्लेखनीय है कि सीबीआई में निदेशक की नियुक्ति पर सवाल खडे़ करने के लिए जेठमलानी ने अपने ही पार्टी की आलोचना की थी।