फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shatabdi express driver works smartly and save many lives

बड़ा हादसा टला, पलटने से बची शताब्दी एक्सप्रेस

Mon, 25 May 2015 08:44 AM IST
Updated Mon, 25 May 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
shatabdi express driver works smartly and save many lives

कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रविवार शाम को विजयपुरा फाटक के समीप पलटने से बच गई। चालक द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब आधा घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही। इससे कई ट्रेनें प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


रविवार शाम करीब छह बजे कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस विजयपुरा फाटक से आगे पहुंची तभी ट्रैक पर रखे टेलीफोन बाक्स से इंजन टकरा गया।

जोरदार आवाज के साथ ट्रेन में झटका लगते ही चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। तुरंत ही जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद पीछे आ रही अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया।
विज्ञापन

बड़ा हादसा हो सकता था

shatabdi express driver works smartly and save many lives

अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर किसी ने टेलीफोन का लोहे का बड़ा बाक्स रख दिया था। यदि चालक इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इधर ट्रेन के रुकते ही यात्री भी दहशत में आ गए।

करीब आधा घंटे तक ट्रेन ट्रैक पर खड़ी रही, इससे यात्रियों का गर्मी में बुरा हाल हो गया। इंजन में आई मामूली कमी को ठीक कर उसे रवाना किया गया। इससे आधा दर्जन ट्रेन प्रभावित हुईं। रेवले जूनियर इंजीनियर ने मटसेना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed