फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shashi tharoor with broom in his constituency.

कांग्रेस को नजरअंदाज कर थरूर ने मोदी को किया खुश!

Sun, 26 Oct 2014 07:49 AM IST
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 26 Oct 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
shashi tharoor with broom in his constituency.

स्वच्छता मिशन अभियान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर अपनी ही पार्टी की कार्रवाई का शिकार हुए शशि थरूर ने आखिरकार झाड़ू थाम ही लिया। मोदी ने उनके इस कदम की सराहना की है।

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने शनिवार को अपने चुनाव क्षेत्र में सफाई की शुरुआत करते हुए कहा कि ऐसा करके वह गांधीजी को नरेंद्र मोदी को सौंपने नहीं जा रहे हैं। थरूर ने कहा कि सफाई एक राष्ट्रीय सरोकार है और इसे समर्थन देने का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। अपने संसदीय क्षेत्र के शहर विजिनजम में स्थानीय निवासियों के साथ कूड़ा हटाने की शुरुआत करते हुए थरूर ने कहा कि यह भाजपा का अभियान नहीं है। न तो मैं गांधीजी और न ही सरदार पटेल को मोदी के हवाले करने जा रहा हूं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दबाव में थरूर को इस महीने के आरंभ में पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया गया था। थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्वच्छ भारत अभियान की सराहना की थी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए केंद्रीय नेतृत्व का दरवाजा खटखटाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने की सराहना

shashi tharoor with broom in his constituency.

अपने संसदीय क्षेत्र में सफाई करने के बाद शनिवार को थरूर ने स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी का बचाव करते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का विशेषाधिकार नहीं है। अपने आसपास के इलाके को साफ-सुथरा रखने का संदेश सबसे पहले महात्मा गांधी ने दिया था। गांधी जी ने कहा था स्वच्छता स्वतंत्रता से ज्यादा महत्वपूर्ण है। गांधी जी के लिए शरीर और दिमाग की स्वच्छता समान रूप से महत्वपूर्ण थे। इसका मतलब है कि हमारा दिल घृणा और हिंसा से मुक्त होना चाहिए।

मीडिया ने जब थरूर पूछा कि क्या उनका यह कदम पार्टी की ओर से मिली चेतावनी का उल्लंघन नहीं है तो कांग्रेस सांसद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने खुद भी पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर से एक माह तक चलने वाले सफाई अभियान में शिरकत करें।

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहना की है। पीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि थरूर का यह प्रयास बहुत ही महान है। उनका स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ना बहुत ही उत्साहवर्द्धक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed