फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shashi tharoor was prepared to left congress?

कांग्रेस छोड़ने की तैयारी में थे शशि थरूर?

Sat, 07 Jun 2014 11:45 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
shashi tharoor was prepared to left congress?

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को लेकर कांग्रेस के भीतर ही जबरदस्त निशाने पर आए पार्टी सांसद शशि थरूर ने बाकायदा चिट्ठी लिखकर कांग्रेस और धर्मनिरपेक्षता के सिद्घांत के प्रति अपनी निष्ठा जताई है।

विज्ञापन


मोदी की तारीफ करने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई थी कि कांग्रेस की हार के बाद वह नया रास्ता तलाश रहे हैं और इसीलिए ही उन्होंने मोदी की तारीफ की है। जबकि मणिशंकर अय्यर और दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं ने उनको आड़े हाथ भी लिया था।
विज्ञापन


मोदी की तारीफ को लेकर पार्टी में जारी इस तूफान के बाद शुक्रवार को पार्टी को सफाई देकर थरूर ने यह साबित करने की कोशिश की कि वह कांग्रेस छोड़कर कहीं नहीं जाने वाले। साथ ही उन्होंने सफाई देकर अपने ऊपर हो रहे हमलों को थामने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरूर ने लिखी चिट्ठी

shashi tharoor was prepared to left congress?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष अजय माकन को थरूर ने चिट्ठी लिखकर सफाई देते हुए कहा, अगर हम कुछ मुद्दों पर नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं तो हम ऐसा जनमत तैयार करते हैं। जिससे मोदी को लेकर लोगों की उम्मीदों का मानदंड और ऊंचा हो जाता है और फिर हम उसके अनुरूप उनके कामों का आकलन भविष्य में तय कर सकते हैं।

थरूर को ये सफाई इसलिए देनी पड़ी, क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने इस बयान के लिए उन पर जमकर निशाना साधा था। उनको रंग बदलने वाला गिरगिट कह डाला था। जबकि पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि थरूर को जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के बजाय धैर्य से मोदी सरकार के कदमों की समीक्षा करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed