फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shashi tharoor political career in trouble

शशि थरूर का मंत्री पद खतरे में

Sun, 19 Jan 2014 04:01 PM IST
Updated Sun, 19 Jan 2014 04:01 PM IST
विज्ञापन
shashi tharoor political career in trouble

पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर केंद्रीय मंत्री शशि थरूर सियासी सवालों के घेरे में आ गए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस इस मामले को लेकर खुद को असहज महसूस कर रही है। कांग्रेस नेताओं को आशंका है कि कहीं विपक्ष इसे सियासी तूल न दे दे। अगर मामला तूल पकड़ता है तो थरूर का मंत्री पद भी खतरे में पड़ सकता है।

पार्टी प्रवक्ताओं से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो भी हुआ दुखद है। विपक्ष की ओर से सवाल उठाने को लेकर पूछे जाने पर वे फिलहाल जवाब देने से बचते रहें।

विज्ञापन

विवाद उठना लाजिमी

shashi tharoor political career in trouble

पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मानते है कि जिन संदिग्ध परिस्थितियों में सुनंदा की मौत हुई है, विवाद उठना लाजिमी है।

इससे पार्टी को नुकसान भी हो सकता है। फिलहाल सभी अभी खुलकर बोलने से बच रहे हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने थरूर को फोन कर अपनी संवेदना प्रकट की।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार शाम को थरूर के घर गईं और अपनी संवेदना जाहिर की।

राजनीतिक करियर पर आंच

shashi tharoor political career in trouble

अगले कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होना है। थरूर से जुड़े लोग कहते है कि सुनंदा उनसे तलाक लेना चाहती थी। मगर लोकसभा चुनाव के कारण ऐसा नहीं किया गया।

कहा जाता है कि तलाक की खबरों से थरूर के राजनीतिक करियर पर आंच आ सकती थी। मगर पुष्कर की मौत से केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री का राजनीतिक करियर ही खतरे में पड़ गया है।

साथ ही जिस तरह से मीडिया में यह मामला उछल रहा है, इसे देखते हुए पार्टी उनको दोबारा टिकट देने के मुद्दे पर पीछे भी हट सकती है।

साथ ही उनका मंत्री पद भी खतरे में है। विवाद बढ़ने पर उनसे इस्तीफा लेने की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा।

विज्ञापन

तलाशने होंगे इन सवालों के जवाब

shashi tharoor political career in trouble

सुनंदा के शरीर पर चोट के निशान कैसे आए, क्या किसी ने सुनंदा के साथ मारपीट की थी।

मौत पर संदेह होने पर उन्हें अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया, मौके पर मौजूद लोगों ने कैसे तय कर लिया कि उनकी मौत हो चुकी है।

घर की रंगाई-पुताई की वजह से होटल में रहने गईं थीं सुनंदा या फिर पाक पत्रकार से पैदा हुए विवाद के चलते।

सुनंदा पिछले कुछ दिनों से खाना क्यों नहीं खा रही थीं।

दिल्ली पुलिस ने मामले पर चुप्पी क्यों साध रखी है?

होटल के कमरे के बाहर बैठे अटेंडेंट को उनकी मौत के बारे में पता क्यों नहीं लगा। दर्द या खुदकुशी में सुनंदा ने कुछ तो किया होगा?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed