फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   shashi tharoor again praise narendra modi.

शशि थरूर ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ

Fri, 16 Jan 2015 07:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Jan 2015 07:58 AM IST
विज्ञापन
shashi tharoor again praise narendra modi.

कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी द्वारा बधाई दिए जाने से वह काफी प्रभावित हुए थे। अपनी पत्नी सुनंदा को लेकर मोदी के साथ विवाद के बाद थरूर को इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

उन्होंने कोलकाता साहित्य समारोह में अपनी किताब ‘इंडिया शास्र’ के अनावरण के मौके पर यह बातें कहीं। हालांकि वह मोदी सरकार की आलोचना करने से भी नहीं चूकें। उन्होंने कहा कि बयानबाजी और हकीकत में बहुत अंतर है। सुनंदा मौत मामले को लेकर थरूर ने मीडिया पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मीडिया गैर-जिम्मेदार है और उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। मालूम हो कि थरूर पहले भी कई बार मोदी की तारीफ कर विवाद पैदा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक रैली में सुनंदा के बारे में कहा था कि वाह क्या गर्लफ्रेंड है। आपने कभी देखी है 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड। इस बयान के बाद मोदी और थरूर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed