फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sharda group's , 100 million property will be seized

शारदा समूह की खैर नहीं, 100 करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Wed, 08 Jul 2015 11:35 PM IST
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता
रीता तिवारी/अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 08 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
sharda group's , 100 million property will be seized

करोड़ों के चिट फंड घोटाले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय एक महीने के भीतर समूह की सौ करोड़ की संपत्ति जब्त करेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ईडी के एक अधिकारी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान कई बेनामी संपत्तियों का पता चला है।

विज्ञापन


इनके मालिकों में ऐसे लोग शामिल हैं, जिनको चिट फंड घोटाले से मिली रकम का फायदा मिला था। इन संपत्तियों को विभिन्न लोगों और कंपनियों के नाम स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले ईडी लगभग हजार करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुका है। अब 100 करोड़ जब्त करने के बाद ऐसी संपत्ति 1100 करोड़ हो जाएगी।

ईडी दायर करेगा चार्जशीट

sharda group's , 100 million property will be seized

अधिकारी ने यह भी जानकारी दी कि घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की चार्जशीट अदालत में पेश होने के बाद ही ईडी मनी लांड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट दायर करेगा।

ईडी सूत्रों ने बताया कि सीबीआई ने अब तक शारदा घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चार प्राथमिक चार्जशीट दायर की है।

अंतिम चार्जशीट में उन लोगों के नाम भी हो सकते हैं, जिनको अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सीबीआई की अंतिम चार्जशीट देखने के बाद ही ईडी मनी लांड्रिंग मामले में चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

क्योंकि ईडी नहीं चाहता कि किसी अभियुक्त को संदेह का लाभ मिले। इसके अलावा तमाम पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करने के बाद तैयार चार्जशीट से अदालत में अभियुक्तों को सजा दिलाने में सहायता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed