फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sharad pawar will not contest lok sabha elections

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार

Fri, 03 May 2013 12:19 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Fri, 03 May 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
sharad pawar will not contest lok sabha elections

एनसीपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार की प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है और वह इस बार लोकसभा का चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।

विज्ञापन


एनसीपी की यह प्रतिक्रिया शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि शरद पवार प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और उनके भतीजे अजीत पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।
विज्ञापन


एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा कि उद्धव मुख्यधारा की राजनीति से दूर हैं, इसीलिए उन्हें यह जानकारी नहीं है कि पवार इस बार लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिक ने कहा कि उद्धव कहते हैं उनका मुख्यमंत्री बनने का कोई सपना नहीं हैं, दरअसल वह ऐसा कोई सपना देख भी नहीं सकते क्योंकि उनकी पार्टी के पास इसके लिए क्षमता नहीं है।

इसलिए वह सिर्फ अपने घर की देखभाल और दूसरों की आलोचना ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनसीपी अपनी क्षमता जानती है।

महज 22 लोकसभा सीटों पर लड़ने वाले हमारे नेताओं में से कोई भी प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed